राशिफल जुलाई 2019

Spread the love

मेष राशि – ( चू चे चो ला ली लू ले लो अ) स्वामी – मंगल |

1 व 2 तारीख को व्यर्थ की भागदौड़ अधिक रहेगी | अत्यंत संघर्ष के बावजूद निर्वाह योग्य ही धन की प्राप्ति हो सकेगी | 3 व 4 तारीख को घर में मंगल कार्य होगा | परन्तु घरेलु उलझनों के कारण तनाव बढ़ेगा और अशांति की स्थिति पैदा होगी | 5 से 7 तारीख के बीच भाई – बन्धुओ का सहयोग कम होगा | आलस्य में वृद्धि होगी | विदेशी संबंधियों की सहायता से विदेशी कार्यो में प्रगति होगी | 8 व तारीख को विघ्न बाधाओं के बावजूद निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे | गृह में कोई मंगल कार्य होगा | 10 व 11 तारीख को घरेलु उलझने व तनाव बढ़ेगा | कलह – क्लेश के कारण गृह में अशांति होगी | लेन-देन सावधानी से करे | 12 व 13 तारीख को आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के योग है | किसी उच्चाधिकारी के साथ संपर्क रहेंगे | 14 व 15 तारीख को मान – सम्मान में वृद्धि तथा किसी नए प्रदेश में जाने के अवसर प्राप्त होंगे | आकस्मिक खर्च होने के योग है | 16 से 18 तारीख के मध्य धन एवं विद्या में उन्नति होगी | विलासादि कार्यो पर धन का व्यय होगा | परिवार की और से प्रसन्नता प्राप्त होगी | लेकिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा | 19 व 20 तारीख को परिवार की और से कोई ख़ुशी प्राप्त होगी | किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी | 21 से 23 तारीख के मध्य दीर्घ यात्रा से परेशानी होगी | प्रभु भक्ति की और विशेष ध्यान दे | व्यवसाय में गत किए गए प्रयासों के फलस्वरूप लाभ के अवसर बढ़ेंगे | 24 व 25 तारीख को अत्यंत कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा | अपने भी परायों जैसा व्यवहार करेंगे | 26 व 27 को तारीख को आय कम व खर्च अधिक होगा | स्वास्थ्य भी नर्म रहेगा | यात्रा में लाभ कम व खर्च अधिक रहेगा | 28 व 29 तारीख को नए कार्य व्यवसाय में सोच – विचार कर धन लगाएं अन्यथा जल्दबाजी में हानि हो सकती है | 30 व 31 तारीख को नशादि के सेवन से परहेज करें | धर्म – कर्म के कार्यो में विशेष रूचि रखें | लाभ अवश्य मिलेगा |

वृष राशि -( इ उ ए ओ वा वी वू वे वो ) स्वामी – शुक्र |

1 व 2 तारीख को पारिवारिक उथल-पुथल हो सकती है | लाभ की स्थिति बनेगी परन्तु आलस्य बना रहेगा | 3 व 4 तारीख को शत्रुओ से सावधान रहे | दुर्घटनाओं में फसना पड़ सकता है | व्यवसाय में साझेदारी से हानि होगी | 5 से 7 तारीख के बीच गृह क्लेश के कारण मानसिक स्थिति ख़राब रहेगी | खान-पान में सावधानी बरते | उदर – विकार अथवा किसी अन्य रोग से ग्रसित होने के लक्षण है | 8 व 9 तारीख को धार्मिक यात्रा अथवा शुभ कार्यो में समय व्यतीत होगा | व्यसायिक कार्यो में काफी प्रगति होगी | 10 व 11 तारीख को पिछले रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे | मित्रो के सम्पर्को के माध्यम से लाभ मिलेगा | राजनीतिज्ञ व अधिकारीवर्ग भी सहयोग देंगे | 12 व 13 तारीख को आपके कार्यो में रुकावट आ सकती है | मित्रो व सगे – संबंधियों से असंतुष्ट रहेंगे | 14 व 15 तारीख को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें | कार्यस्थल पर सहयोगियों का सहयोग मिलेगा | वाणी में मिठास रखें | 16 से 18 तारीख के मध्य किसी तीर्थ स्थान के यात्रा के योग है | धन का आवागमन लगा रहेगा | मान- सम्मान में हानि हो सकती है | वाहन के माध्यम से दुर्घटना के लक्षण है | 19 व 20 तारीख को वृद्धि व चातुर्य से विगड़े हुए कार्य बन जाएंगे विभिन्न कार्यो में सफलता मिलेगी | 21 से 23 तारीख के बीच रोजगार के लिए दौड़धूप अधिक रहेंगी | किसी प्रियजन की सहायता से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी | पदोन्नति एवं मान- सम्मान में वृद्धि होगी | 24 व 25 तारीख को विद्यार्थियों को आशा के अनुरूप सफलता मिलेगी | अत्यधिक भागदौड़ करने पर भी आय से अधिक व्यय होगा | 26 व 27 तारीख को धार्मिक एवं परोपकार के कार्यो में रूचि बढ़ेगी | उच्च प्रतिष्ठित लोगो से संपर्क बढ़ेंगे | 28 व 29 तारीख को किसी नए कार्य की योजना बनेगी | व्यवसाय में उन्नति एवं लाभ के अवसर प्राप्त होंगे | 30 व 31 तारीख को किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए आर्थिक लेन-देन करने पड़ेंगे | नए उद्योग की योजना में विवाद उत्पन्न होंगे |

मिथुन राशि -( क की कू घ ड़ छ के को हा) स्वामी – बुध |

1 व 2 तारीख को समय तेजी से व्यतीत होगा | आर्थिक लाभ की स्थिति भी सामने आएगी | खर्चो में अधिकता रहेगी | 3 व 4 तारीख को समय आलस्यपूर्ण रहेगा | कार्य में मन नहीं लगेगा | मित्रो व अतिथियों का आवागमन लगा रहेगा | 5 से 7 तारीख के बीच कार्य व्यवसाय में व्यस्तता बढ़ेगी | आर्थिक समृद्धि भी मिलेगी | बीमारी व दुर्घटना के कारण मानसिक परेशानी बढ़ सकती है | समय हानिकारक है | 8 व 9 तारीख को दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी | संयम बरतना अति आवश्यक है | मनोनुकूल लाभ प्राप्त नहीं होगा | 10 व 11 तारीख को आर्थिक गतिविधियों में तेजी रहेगी | परन्तु धन की कमी बनी रहेगी | धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा | 12 व 13 तारीख को किसी दूर स्थान की यात्रा के योग है | मानसिक स्थिति भ्रमित रह सकती है | सावधानी पूर्वक अपना कार्य पूर्ण करने का प्रयास करे | 14 व 15 तारीख को लाभ के आसार नजर आएंगे | विभिन्न रुके हुए कार्य पूर्ण हो जायेंगे | दाम्पत्य जीवन में विरोध की भावना रहेगी | 16 से 18 तारीख के मध्य सरकारी अधिकारियो से सहयोग की प्राप्ति नहीं होगी | आर्थिक प्रगति के लक्षण है | आलस्य बढ़ सकता है | प्रयास करने से लाभ अवश्य मिलेगा | 19 व 20 तारीख को समय शुभ नहीं है | रुके हुए कार्य पूर्ण होने में रुकावटे आ सकती है | भाई – बन्धुओ का सहयोग मिलेगा | 21 से 23 तारीख के बीच आर्थिक गतिविधियां तेज होगी | यात्रा की योजना भी बनेगी | वाहन की खरीदारी एवं भूमि संबंधी रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे | प्रगति के अवसर मिलेंगे | 24 व 25 तारीख को गुजारे लायक ही धन की प्राप्ति होगी | समाज में मान-प्रतिष्ठा होते हुए भी सामाजिक कार्यो में विघ्न रहेंगे | | 26 व 27 तारीख को माता – पिता से अनबन रहेगी | स्वास्थ्य संबंधी खराबी रहेगी | व्यर्थ की यात्रा में अपव्यय होगा | 28 व 29 तारीख को जमीन जायदाद का क्रय – विक्रय करते समय सावधानी बरते | किसी सहयोगी से धोखा मिलने के योग है | 30 व 31 तारीख को किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी | अस्कस्मात धार्मिक स्थल की यात्रा होगी | परिवार में ख़ुशी का माहौल मिलेगा |

कर्क राशि – (ही हू हे हो डा डी डू डे डो ) स्वामी – चन्द्रमा |

1 व 2 तारीख को आर्थिक लाभ का समय है | लाभ उठाए | यात्रा आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगी | व्यवसाय में वृद्धि होगी | 3 व 4 तारीख को मित्री व अतिथियों का आवागमन लगा रहेगा | माहौल प्रसन्नतापूर्वक रहेगा | मिश्रित फल प्राप्त होंगे | 5 से 7 तारीख के मध्य संतान की ओर से शुभ समाचार व सहयोग मिलेगा | घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे | मानसिक चिंता बढ़ेगी | आर्थिक परेशानी हो सकती है | 8 व 9 तारीख को स्वास्थ्य का ध्यान रखें | आर्थिक व सामाजिक क्षेत्र में प्रगति होगी | मनोकामनाएं पूर्ण होगी | 10 व 11 तारीख को अनावश्यक वाद – विवाद में न पड़े | समय कष्टदायक है | सहयोगियों के संपर्क के माध्यम से लाभ मिलेंगे | 12 व 13 तारीख को यात्रा करना शुभ है | क्रोध की भावना बढ़ेगी | काफी संघर्ष करना पड़ेगा | मित्रो से सहयोग मिलेगा | 14 व 15 तारीख को नयी योजनाओ में सफलता मिलेगी | मानसिक परेशानी बढ़ेगी | चोटादि का भय लगा रहेगा | 16 से 18 तारीख के बीच समय सलफता दायक है | मान-सम्मान में वृद्धि होगी | आय के साधन बढ़ेंगे | धन का आवागमन लगा रहेगा | खर्चो में काफी बढ़ोत्तरी रहेगी | 19 व 20 तारीख को संघर्ष के पश्चात सफलता मिलेगी | मानसिक चचलता बढ़ेगी | यात्रा सफल रहेगी | धनसंचय करने में कठिनाई होगी | 21 से 23 तारीख के बीच अत्यधिक परिश्रम के बावजूद निर्वाह योग्य धन की प्राप्ति होगी | अकस्मात् धन लाभ होगा परन्तु लेन-देन करते समय सावधानी बरते | 24 व 25 तारीख को खर्च भी बढ़-चढ़ कर होगा | कुछ अप्रत्याशित लाभ हर्षोल्लास बढ़ाएगा | 26 व 27 तारीख को आशाओ के अनुरूप सफलता प्राप्ति में विघ्नो का सामना रहेगा | आर्थिक योजनाओ को क्रियान्वित करने के संकेत मिलेंगे | 28 व 29 तारीख को कुछ भ्रामक धारणाएं उत्पन्न होगी | मन उदास रहेगा | 30 व 31 तारीख को स्वास्थ्य में खराबी व चोटादि का भय रहेगा | खर्चो की अधिकता रहेगी | अधिक भागदौड़ से शारीरिक कष्ट होगा |

सिंह राशि -( मा मी मू मे मो टा टी टू टे ) स्वामी – सूर्य |

1 व 2 तारीख को कार्यक्षेत्र में विशेष उतार- चढ़ाव एवं संघर्ष का सामना रहेगा | रुके कार्य पूर्ण होंगे | 3 व 4 तारीख को व्यावसायिक स्थिति अनुकूल रहेगी | धन का काफी अर्जन होगा | परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा | 5 से 7 तारीख के मध्य स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें | वाहन की खरीदारी अथवा भूमि संबंधी रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे | धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा | 8 व 9 तारीख को शत्रुओ की संख्या में वृद्धि होगी | व्यावसायिक तिद्वन्द्वियो से भी सावधान रहे दाम्पत्य तेजी से परिवर्तन लाएगा | 10 व 11 तारीख को आवासीय परिवर्तन संबंधी विचार बनेंगे | pet की खराबी व घुटनो की चोट से परेशानी हो सकती है | 12 व 13 तारीख को संघर्ष के पश्चात् सफलता मिलेगी | विदेशी सम्पर्को से लाभ मिलेगा | व्यस्तता बनी रहेगी | 14 व 15 तारीख को राजनीतिज्ञों व सरकारी अधिकारियो के साथ अनुकूलता बढ़ेगी | 16 व 17 तारीख के मध्य किसी सभा में पुरस्कार व मान – सम्मान प्राप्त होगा | व्यय में काफी वृद्धि होगी | खर्च पर संयम रखें | सत्ता पक्ष से लाभ मिलेगा | 19 व 20 तारीख को कोर्ट- कचहरी आदि से भी अनुकूल परिणाम मिलेंगे | पारिवारिक प्रसन्नता बढ़ेगी | इच्छाएं पूर्ण होगी | 21 से 23 तारीख के बीच भूमि सवारी आदि संबंधी परेशानी एवं खर्च में वृद्धि होगी | पारिवारिक उलझने एवं मानसिक तनाव रहेगा | चिंताए बनी रहेगी | 24 व 25 तारीख को सोच – विचार कर पारिवारिक सहयोग से विशेष निर्णय लें | अफसरों से संयमपूर्वक व्यवहार करना ही अच्छा रहेगा | 26 व 27 तारीख को हालात में सुधार होगा | नौकरी व व्यवसाय में धन लाभ और उन्नति के अवसर मिलेंगे | 28 व 29 तारीख को परिवार में मंगल कार्य पर खर्च होगा | वाहनादि का क्रय-विक्रय होगा | उच्च प्रतिष्ठित मित्रो से संपर्क बढ़ेगा | 30 व 31 तारीख को विद्यार्थी वर्ग को कम्पीटिशन आदि में सफलता के लिए विशेष परिश्रम करना आवश्यक होगा |

कन्या राशि – (टो पा पी पू ष ण ठ पे पो ) स्वामी – बुध |

1 व 2 तारीख को खर्च में वृद्धि होगी | नेत्र विकार के कारण परेशानी हो सकती है | शुभ समाचार मिलने के आसार है | 3 व 4 तारीख को आर्थिक कार्यो में प्रगति होगी | सफलता आसानी से मिलेगी | पारिवारिक जनो व मित्रो से सहयोग मिलेगा | 5 से 7 तारीख के बीच घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा | यात्रा कष्टकारी रहेगी |व्यावसायिक स्थिति में परेशानी होगी | स्वास्थ्य में मन लगेगा शिक्षा से जुड़े क्षेत्रो में प्रगति होगी | 8 व 9 तारीख को बड़ी-बड़ी योजनाएं बनेगी | व्यसाय में विस्तार के लिए समय शुभ है | सभी कामो मे संघर्ष करना पड़ेगा | 10 व 11 तारीख को साझेदारी के व्यवसाय में स्थिति अनुकूल नहीं रहेगी | दाम्पत्य जीवन मे क्लेश रहेगा | महत्वपूर्ण निर्णय स्थगित रखें | 12 व 13 तारीख को विदेश यात्रा अथवा विदेश व्यवसाय से लाभ मिलेगा | सम्पति संबंधी विवादों मे भी हानि के संकेत है |14 व 15 तारीख को समय अनुकूल है | बिगड़े कार्य बनेंगे | नए कार्यो के सुखद परिणाम मिलेंगे | शुभ यात्रा के योग है | 16 से 18 तारीख के मध्य राजनीतिज्ञों व सरकारी अधिकारियो से आश्वासन मिलेंगे | कुछ बिगड़े कार्य भी बनेंगे स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें | संतान के लिए समय कष्टकारक है | 19 व 20 तारीख को बड़े-बड़े सामान की जरीदारी होगी | धन आशा से अधिक खर्च होगा | यात्रा लाभदायक रहेगी | 21 से 23 तारीख के बीच शिक्षा के लिए बहुत अच्छा समय है | लेखन व प्रकाशन आदि में अनुकूल परिणाम मिलेंगे | रुका धन मिलेगा | व्यवसाय की दृष्टि से अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा | परन्तु स्वास्थ्य ढीला व पेट में विकार के योग है | 26 व 27 तारीख को सरकारी कार्यो में कुछ विघ्नो के उपरांत सफलता मिलेगी | धन प्राप्ति के साधन बढ़ेंगे | 28 व 29 तारीख को मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | घरेलु कार्यो में खर्च बढ़ – चढ़ कर होंगे | विगत किए प्रयासों का प्रतिफल मिलेगा | 30 व 31 तारीख को किसी प्रिय बन्धु से मुलाकात और पारिवारिक सहयोग से उन्नति के अवसर भी मिलेंगे | नवीन कार्य की योजना बनेगी |
तुला राशि -( रा री रू रे रो ता ती तू ते ) स्वामी – शुक्र |

1 व 2 तारीख को समय शुभ है | लाभ मिलेगा | खर्च में अनायास वृद्धि होगी | आर्थिक तंगी रहेगी | आलस्य रहेगा | 3 व 4 तारीख को रुका हुआ धन मिलेगा | सम्पर्को से लाभ होगा | परिवार में क्लेश होगा | आर्थिक कारणों से मनमुटाव की स्थिति बनेगी | 5 से 7 तारीख के बीच व्यावसायिक यात्रा से लाभ मिलेगा | खेलकूद व मनोरंजन के कार्यकर्मो में समय व्यतीत होगा | भूमि तथा भवन संबंधी कार्यो में प्रगति होगी | 8 व 9 तारीख को स्थान परिवर्तन अथवा नयी खरीदारी पर विचार होगा | व्यवसाय में शिथिलता रहेगी | शिक्षा संबंधी कार्यो में प्रगति होगी | 10 व 11 तारीख को शत्रुओ की संख्या में वृद्धि होगी | उदर विकार के कारण स्वास्थ्य ख़राब रहेगा | 12 व 13 तारीख को व्यवहार में उग्रता आएगी, व्यावसायिक गतिविधियां तेज रहेगी | कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ण होगी | 14 व 15 तारीख को गीत-संगीत की महफ़िलो में आनंदपूर्वक समय गुजरेगा | भाग्य के सहारे रुके काम बनेंगे | धार्मिक यात्राएं होगी | 16 से 18 तारीख के बीच राजनीतिज्ञों से सहयोग मिलेगा | कोर्ट – कचहरी में लंबित मामले शीघ्रता से निपटेंगे | आय के स्रोतों में वृद्धि होगी | संतान पक्ष में शुभ समाचार मिलेंगे | 19 व 20 तारीख को खर्च में वृद्धि होगी | पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा | 21 से 23 तारीख के बीच संघर्ष पूर्ण परिस्थितियों के बावजूद निर्वाह योग्य धन की प्राप्ति होगी | मन परेशान रहेगा | बनते कामो में विघ्न उत्पन्न होंगे | भूमि एवं सवारी का सुख मिलेगा | 24 व 25 तारीख को जल्दबाजी करने पर नुकसान का भय होगा | परिवार की तरफ से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा | 26 व 27 तारीख को किसी प्रतिष्ठित मित्र की सहायता से बिगड़े हुए कार्य बनेंगे | नए कार्य की योजना बनेगी | स्वास्थ्य में सुधार होगा | 28 व 29 तारीख को धन लाभ और उच्च व्यक्तियों से संपर्क बनेंगे | गत किए प्रयासों में सफलता प्राप्त होंगी | 30 व 31 तारीख को किसी प्रिय व्यक्ति के व्यवहार से मन विक्षुब्ध होगा | परिवार में तनाव व टकराव का वातावरण रहेगा |

वृश्चिक राशि -(तो ना नी नू ने नो या यी यू ) स्वामी – मंगल |

1 व 2 तारीख को कार्यो में सफलता मिलेगी | सहयोगियों का पर्याप्त सहयोग मिलेगा | आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी | 3 व 4 तारीख को स्वास्थ्य सम्बन्धी खराबी रहेगी | दूर स्थान की यात्रा का योग है | मित्रो व परिचिंतो से सहयोग मिलेगा | 5 से 7 तारीख के बीच सत्ता पक्ष से सहयोग मिलेगा | कोर्ट – कचहरी आदि के माध्यम से आर्थिक लाभ मिलेगा | बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी | विलासादि कार्यो में धन खर्च होगा | 8 व 9 तारीख को निम्न स्तर के व्यक्तियों से लाभ मिलेगा | आर्थिक स्थिति में सुधार होगा | 10 व 11 तारीख को वाहन की खरीदारी या अदला – बदली होगी | यात्रा पर जाने के लक्षण भी है | शिक्षा संबंधी योजनाओ में सफलता मिलेगी | 12 व 13 तारीख को विचारे हुए काम बनेंगे | अचानक धन लाभ होगा | व्यवसाय में वृद्धि होगी | शत्रु परास्त होंगे | 14 व 15 तारीख को प्रेम संबंधो में तनाव की स्थिति बनेगी | मित्रो की संख्यां में वृद्धि होगी | लेकिन मन उचाट रहेगा | 16 से 18 तारीख के बीच विदेश यात्रा अथवा विदेशी व्यवसाय से लाभ मिलेगा | पैतृक सम्पति में विवाद पैदा हो सकता है | धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी | 19 व 20 तारीख को साधु-संतो व बुजुर्गो के आशिर्बाद प्राप्त होंगे | आय के स्रोतों में वृद्धि होगी | रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे | 21 से 23 तारीख के मध्य भाई-बन्धुओ से व्यर्थ की तकरार, धन का अपव्यय, शरीर कष्ट तथा पारिवारिक उलझने बढ़ेगी | वाहनादि से चोटादि का भय रहेगा | जल्दबाजी में किए गए कार्यो के बिगडने के योग है | 24 व 25 तारीख को उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी | आय के साधन भी बढ़ेंगे | परन्तु पर्याप्त लाभ नहीं होगा | 26 से 27 तारीख को स्त्री व संतान की और से खुशी प्राप्त होगी | माता – पिता का सहयोग शुभ कार्यो में लाभकारी रहेगा | 28 व 29 तारीख को धार्मिक स्थल की यात्रा होगी | विदेशी कार्यो में प्रगति के आसार बढ़ेंगे | कोई शुभ समाचार भी मिलेगा | 30 व 31 तारीख को स्वास्थ्य कुछ नर्म रहेगा | स्वभाव में तेजी रहेगी | व्यर्थ की भागदौड़ अधिक रहेगी | विरोधी हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे |

धनु राशि -( ये यो भा भी भू धा फा ढा भे ) स्वामी – बृहस्पति |

1 व 2 तारीख को व्यावसायिक स्थल पर उथल-पुथल के कारण परेशानी हो सकती है | सयम बनाये रखें | 3 व 4 तारीख को नया कार्य आरम्भ करने के लिए समय लाभदायक है | परिचिंतो व मित्रो से मुलाकात होगी | समय हर्षपूर्ण है | 5 से 7 तारीख के मध्य शुभ कार्यो पर धन खर्च होगा | पारिवारिक कार्यो व जिम्मेदारियों में सफलता मिलेगी | मानसिक अस्थिरता बढ़ेगी | कुछेक महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे | 8 व 9 तारीख को समय आर्थिक रूप से लाभदायक है | परन्तु अधीनस्थ व्यक्तियों से सहयोग की मात्रा कम रहेगी | 10 व 11 तारीख को नए कार्यो में तेजी आएगी | व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी | अचानक धनहानि के योग है | 12 व 13 तारीख को जुआ खेलने व सटटे तथा शेयर के काम में हानि की संभावना प्रबल रहेगी | लेखन व प्रकाशन कार्य में सफलता मिलेगी | 14 व 15 तारीख को समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा | दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी | 16 से 18 तारीख के बीच सरकारी अधिकारियो, राजनीतिज्ञों व कोर्ट-कचहरी आदि के माध्यम से लाभ मिलेगा | प्रतियोगिता में सफलता के अच्छे योग है | स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है | 19 व 20 तारीख को वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं | शुभ कार्यो पर धन का व्यय होगा | विदेशी सम्पर्को से लाभ मिलेगा | 21 से 23 तारीख के मध्य कार्य में विस्तार संबंधी योजनाए पूर्ण होगी | सभी से सहयोग मिलेगा रुका धन भी मिलेगा | कार्य व्यवसाय में व्यस्तताएं बढ़ेगी | 24 व 25 तारीख को परिश्रम और पुरुषार्थ के पश्चात् ही धन लाभ व उन्नति के अवसर मिलेंगे | नौकरी में अफसरों से तनाव व उलझने पैदा होंगी | 26 व 27 तारीख को मानसिक तनाव स्वास्थ्य में विकार और संतान की और से चिंता रहेगी | कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी | 28 व 29 तारीख को स्त्रियों को परिवार में धन की तंगी व गुप्त चिंता रहेगी | आशाओ में सफलताओ और राजपक्ष से मान-सम्मान मिलेगा | 30 व 31 तारीख को व्यापार और नौकरी में मित्रो का सहयोग प्राप्त होगा | सुख साधनो पर धन का व्यय अधिक होगा |
मकर राशि -(भो जा जी खी खू खे खो गा गी) स्वामी – शनि |

1 व 2 तारीख को स्वास्थ्य के लिए समय अनुकूल नहीं है | भाग्य भाव प्रबल रहेगा | इच्छाएं पूर्ण होंगी | राजनीतिक सम्पर्को से लाभ मिलेगा | 3 व 4 तारीख को अतिथियों का आवागमन अधिक रहेगा | मानसिक स्थिति अशांत रहेगी | जल्दबाजी करने पर विपरीत परिणाम मिल सकते है | 5 से 7 तारीख के बीच किसी तीर्थ स्थल की यात्रा होगी | काफी दौड़धूप के बाद व्यावसायिक सफलता मिलेगी | क्रोध पर नियंत्रण रखें | दाम्पत्य जीवन में परेशानी हो सकती है | 8 व 9 तारीख को आर्थिक रूप से समय अच्छा नहीं है | रुका हुआ धन मिलने के आसार नजर जायेंगे | परिचितों से लाभ मिलेगा | 10 व 11 तारीख को व्यवसाय में उन्नति होगी | किसी दूर स्थान की यात्रा स्थगित रखें | विदेशी सम्पर्को से लाभ मिलेगा | 12 व 13 तारीख को भूमि व वाहनादि का क्रय- विक्रय होगा | सावधानी बरते, हानि हो सकती है | प्रेम-प्रसंगो में वृद्धि होगी | 14 व 15 तारीख को परिवार में प्रसन्नता बढ़ेगी | शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी | शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी | व्यवसाय के लिए समय लाभदायक नहीं है | 16 व 18 तारीख के बीच आय के नए स्रोत बनेंगे | पारिवारिक जनो से सहयोग व समर्थन मिलेगा | अकारण विवाद में ण उलझे | आर्थिक हानि की संभावना है | 19 व 20 तारीख को बिगड़े कार्यो में सुधार होगा रुका धन मिलेगा | समय का लाभ उठाएं | कार्यक्षेत्र में व्यस्तताएं बनी रहेगी | 21 से 23 तारीख के मध्य व्यावसायिक क्षेत्रो में संघर्ष होते हुए भी आर्थिक हालात आगे से बेहतर होंगे | विदेशी संबंधियों की सहायता से विदेशी कार्यो में प्रगति होगी | 24 व 25 तारीख को परिवार में कुछ घरेलु समस्याएं उत्पन्न होगी | विघ्न / बाधाओं के बावजूद ही निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे | 26 व 27 तारीख को गृह में मंगल कार्य होगा | छोटी-छोटी बातों से कलह – क्लेश के कारण गृह में अशांति होगी | 28 व 29 तारीख को भाई – बन्धुओ का सहयोग काम होगा | खर्चो में वृद्धि होगी | संघर्ष पूर्ण समय चल रहा है | 30 व 31 तारीख को पदोन्नति में विघ्न उत्पन्न होंगे | निकट सहयोगी से कपटपूर्ण धोखा मिलेगा | मानसिक तनाव व आर्थिक परेशानी रहेगी |

कुम्भ राशि -( गू गे गो सा सी सू से सो दा) स्वामी – शनि |

1 व 2 तारीख को पारिवारिक क्लेश की स्थिति है | संयम बनाये रखें | वाहनादि चलाते समय गति को नियंत्रण में रखें | 3 व 4 तारीख को मिश्रित परिणाम मिलेंगे | काफी परिश्रम व दौड़धूप करनी पड़ेगी | व्यवसाय में अस्थिरता रहेगी | 5 से 7 तारीख के बीच धन लाभ होगा | स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है | यात्रा पर जाना हानिकारक रहेगा | पारिवारिक सदस्यों पर व्यय बढ़ेगा | 8 व 9 तारीख को दान धर्म में रूचि भी बढ़ेगी | चारो तरफ से सफलता मिलेगी | सहयोग के आश्वासन भी मिलेंगे | 10 व 11 तारीख को परिवार से दूर जाना पड़ सकता है | आर्थिक लाभ की स्थिति है | यात्रा व्यर्थ रहेगी | 12 व 13 तारीख को सम्पर्को में वृद्धि होगी परन्तु आर्थिक लाभ आसार कम होंगे | शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी | 14 व 15 तारीख को लेखन व प्रकाशन संबंधी कार्यो में सफलता मिलेगी | लेकिन मानसिक अशांति बनी रहेगी | 16 से 18 तारीख के मध्य कार्यस्थल पर असहयोग की स्थिति बनेगी |शत्रु प्रबल रहैंगे | आय साधनो में शिथिलता रहेगी | परिवार के साथ समय गुजरेगा | 19 व 20 तारीख को को स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है | भूमि संबंधी विवाद में उलझना पड़ सकता है | कार्य को स्थगित रखना बेहतर रहेगा | 21 से 23 तारीख के बीच पारिवारिक एवं आर्थिक उलझनों के कारण मन परेशान रहेगा | कठिन हालातो के बावजूद धन प्राप्ति के कुछ साधन बनते रहेंगे | परिवार में मनमुटाव होगा | 24 व 25 तारीख को किसी प्रियजन से मुलाकात और मंगल कार्य पर खर्च होगा | कार्य – व्यवसाय में परेशानी अधिक होगी | 26 व 27 तारीख को सरकारी कार्यो में विघ्न व शत्रुओ से परेशानी रहेगी | अकस्मात धन लाभ और किसी बिगड़े कार्यो में सुधार होगा | 28 व 29 तारीख को किसी उच्च प्रतिष्ठित मित्र के सहयोग से बिगड़ा कार्य बनेगा | व्यर्थ की भागदौड़ अधिक रहेगी | 30 व 31 तारीख को पारिवारिक कार्यो में अधिकतर समय व्यतीत होगा | धर्म-कर्म में प्रगति होगी | स्वास्थ्य में विकार रहेगा |

मीन राशि – (दीं दू थ झ दें दो चा ची ) स्वामी – बृहस्पति |

1 व 2 तारीख को समय स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं है | पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा | दाम्पत्य सुखो की प्राप्ति होगी | 3 व 4 तारीख को आर्थिक स्थिति बेहतर होगी | अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे | धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी | 5 से 7 तारीख के बीच गुरुजनो का आशिर्बाद प्राप्त होगा | व्यवसाय में विस्तार की योजना लाभदायक रहेगी | मित्रो व पारिवारिक सदस्यों से पूर्ण सहयोग मिलेगा | 8 व 9 तारीख को अचानक हानि अथवा स्वास्थ्य में खराबी के लक्षण है | व्यय में अनावश्यक वृद्धि होगी | आर्थिक संकट हो सकता है | 10 व 11 तारीख को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें | कार्य के लिए स्थिति शुभ है | पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी | 12 व 13 तारीख को संतान की ओर से लाभदायक समाचार मिलेंगे | उत्साहपूर्ण व जोखिम से भरे कार्यो मे वृद्धि होगी | 14 व 15 तारीख को भ्रमण का कार्यक्रम भी बनेगा | शिक्षा संबंधी कार्यो में मन लगेगा | कार्य बनने में आसानी रहेगी | 16 से 18 तारीख के बीच उत्साह बड़ा रहेगा | अधीनस्थ व्यक्तियों से पूरा सहयोग मिलेगा | शत्रुओ की संख्या में वृद्धि होगी | कार्य की गति धीमी रहेगी | साझेदारी के व्यवसाय में हानि हो सकती है | 19 व 20 तारीख को दाम्पत्य जीवन मे भी संबंध ख़राब होंगे | नई योजना को कार्य रूप देने में विलम्ब होगा | समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी | 21 से 23 तारीख के बीच अभीष्ट वस्तु की प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पड़ेगा | पारिवारिक सहयोग से धनागमन के साधन बढ़ेंगे | विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम ओर संघर्ष का सामना रहेगा | 24 व 25 तारीख को परिश्रम ओर संघर्ष के पश्चात धन लाभ होगा | नए कार्यक्षेत्र में धन लगाने की योजना बनेगी | 26 व 27 तारीख को आय के साधनो में वृद्धि के साथ – साथ खर्च भी बढ़ेगा | क्रोध के कारण कार्य बिगड़ने के योग है | 28 व 29 तारीख को किसी नजदीकी बन्धु से मनमुटाव होगा | धनागमन के साधनो में वृद्धि होगी | मनोनुकूल लाभ प्राप्त होने में विलम्ब होगा | 30 व 31 तारीख को विदेश से समाचार व विदेशी कार्यो में प्रगति होगी | स्त्री व संतान संबंधी चिंता रहेगी | सुख साधनो पर खर्च होगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *