राशिफल जून 2019

Spread the love

मेष राशि – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) स्वामी – मंगल |

1 व 2 तारीख को सोचे हुए कार्य सम्पन्न होंगे | घर तथा कार्यालय में ख़ुशी का माहौल रहेगा | 3 व 4 तारीख को शारीरिक कष्ट हो सकता है | दान-दक्षिणा व व्रतादि से लाभ प्राप्त होगा | 5 से 7 तारीख के मध्य व्यावसायिक दृष्टिकोण से समय लाभदायक है | व्यर्थ के विवादों व कार्यो से बचे | बड़ी-बड़ी योजनाए बनेगी | आर्थिक समृद्धि के लिए समय लाभदायक है | 8 व 9 तारीख को पठन-पाठन के कार्यो में समय व्यतीत होगा | आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा | 10 व 11 तारीख को माता के स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी हो सकती है | पारिवारिक वातावरण कुछ प्रतिकुलित रहेगा | 12 व 13 तारीख को प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी | विद्यार्थी वर्ग के लिए समय लाभदायक है | 14 व 15 तारीख को राजनीतिज्ञों से लाभ प्राप्त होने के अवसर मिलेंगे | मौके का तुरंत फायदा उठाएं | 16 से 18 तारीख के बीच एकाग्रचित होकर कार्य करे | सफलता धीरे-धीरे प्राप्त होगी | किसी दूर स्थान की यात्रा के पश्चात् भाग्योदय के योग बनेंगे | 19 व 20 तारीख को पिछले रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे | पुराने सम्पर्को से लाभ उठाने का प्रयास करे | 21 से 23 तारीख के मध्य आर्थिक स्थिति में तेज रफ़्तार से सुधार होगा | अपने व्यावसायिक दाव- पेंचो को गोपनीय रखे | प्रतिद्वंद्वी हानि पहुंचा सकते है | 24 व 25 तारीख को किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का योग है | समय पूजा-पाठ व धर्म-कर्म के कार्यो में गुजरेगा | 26 से 28 तारीख के बीच संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त होगा | कम्पीटिशन में सफलता प्राप्ति की सूचना भी मिलेगी | समय प्रसन्नता वर्धक रहेगा | 29 व 30 तारीख को स्वभाव में चिड़चिड़ापन तथा अशांति बनी रहेगी | व्यर्थ के खर्चो में बढ़ोत्तरी होगी | बनते कामो में अड़चने पैदा होगी |

वृष राशि- ( इ उ ए ओ वा वी वू वे वो) स्वामी – शुक्र |

1 व 2 तारीख को आर्थिक लाभ के लिए समय अनुकूल है | नई योजनाए अच्छा परिणाम देंगे | 3 व 4 तारीख को दाम्पत्य जीवन में अनबन रहेगी | गृह-क्लेश अथवा मनमुटाव की संभावना हो सकती है | 5 से 7 तारीख के बीच नौकरी व व्यवसाय में परिवर्तन के योग है | आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी | स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे | मानसिक संताप के कारण मन उदास रहेगा | 8 व 9 तारीख को कोर्ट – कचहरी आदि के माध्यम से परेशानी की स्थिति होगी | समय अधिक अच्छा नहीं है | 10 व 11 तारीख को लेखन, प्रकाशन व अध्यापन आदि के कार्यो में समय व्यतीत होगा | धन का आवागमन लगा रहेगा | 12 व 13 तारीख को भूमि अथवा वाहन आदि की खरीदारी होगी | समय लाभदायक है | सदुपयोग करे | 14 व 15 तारीख को साझेदारी के कार्यो में विवेक से काम ले | असावधानीवश आर्थिक हानि हो सकती है | 16 से 18 तारीख के मध्य किसी तीर्थ स्थान के भ्रमण का योग है | शिक्षा प्राप्ति में लापरवाही रहेगी | नई योजनाओ को कार्यरूप देने में सफलता मिलेगी | दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा | 19 व 20 तारीख को क्रोध की भावना प्रबल होगी | पूर्ण किए गए कार्यो के फल देर से मिलेंगे | मानसिक उलझने रहेगी | 21 से 23 तारीख के मध्य महत्वपूर्ण प्रोग्राम स्थगित हो सकते है | गीत-संगीत आदि के कार्यक्रमों में भाग लेंगे | रचनात्मक कार्यो में अधिक रूचि रहेगी | मान सम्मान की प्राप्ति होगी | 24 व 25 तारीख को आर्थिक स्थिति में सुधार होगा | व्यावसायिक गतिविधियों में तीव्रता आएगी | पिछले किए गए प्रयासों का शुभ फल मिलेगा | 26 से 28 तारीख के बीच प्रिय बंधुओ से मुलाकात ओर सम्पर्को में वृद्धि होगी | गृह में मंगल कार्य का आयोजन होगा | धन लाभ ओर उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे | 29 व 30 तारीख को स्त्री व संतान संबंधी कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा | किसी नवीन कार्य की योजना बनेगी |

मिथुन राशि – ( क की कू घ छ के को हा) स्वामी – बुध |

1 व 2 तारीख को वाणी व व्यवहार में रूखापन अधिक रहेगा | मित्रो से मनमुटाव हो सकता है | ध्यान रखे | 3 व 4 तारीख को राज-नेताओ से लाभ के आश्वान मिलेंगे | लाभ उठाने का प्रयास करे | जरूर फायदा होगा | 5 से 7 तारीख के मध्य बैंक-बैलेंस में कमी हो सकती है | आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा | शारीरिक कष्ट भी हो सकता है | ऐशो-आराम के साधनो पर खर्च अधिक होगा | 8 व 9 तारीख को कुछ गुप्त रहस्यों के खुलने पर मानसिक संताप बढ़ेगा | आर्थिक हानि भी हो सकती है | 10 व 11 तारीख को खेलकूद अथवा भ्रमण के कार्यक्रमों में समय व्यतीत होगा | भाग्य से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे | 12 व 13 तारीख को शारीरिक अस्वस्थता बनी रहेगी | कार्यो में वांछित सफलता न मिलने के कारण मन क्रोधित रहेगा | 14 व 15 तारीख को आलस्य में वृद्धि होगी | आर्थिक रूप से समय लाभदायक है | कोई खोई हुए वस्तु पुनः मिलने का योग है | 16 से 18 तारीख के बीच शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी | संतान की ओर से उत्साहजनक परिणाम प्राप्त विवादों में उलझना हानिकारक रहेगा | 19 व 20 तारीख को अधीनस्थों से हानि की संभावना है | दाम्पत्य जीवन में कष्टकारक स्थिति रहेगी | 21 से 23 तारीख के बीच किसी दूर स्थान का भ्रमण हो सकता है | नई नौकरी अथवा नया व्यवसाय आरम्भ होने के लक्षण है | स्वभाव में क्रोध एवं चिड़चिड़ापन रहेगा | 24 व 25 तारीख को सामाजिक समारोहों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा | मान-सम्मान में वृद्धि होगी | 26 से 28 तारीख के मध्य विदेश प्रवास अथवा लम्बी यात्रा से लाभ होगा | सोची हुई योजनाओ में आंशिक सफलता प्राप्त होगी | 29 व 30 तारीख को किसी पर्वतीय स्थान की यात्रा के सुखद प्रसंग बनेंगे | लाभ मार्ग में व्यर्थ की चिंता और बाधाओं का सामना होगा |

कर्क राशि – ( ही हू हे हो डा डी डु डे डो) स्वामी -चन्द्रमा |

1 व 2 तारीख को व्यय में वृद्धि होगी | अनावश्यक खरीदारी से बचे | पारिवारिक परेशानी और कलह के योग है | 3 व 4 तारीख को विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे | अतिथियों का आवागमन लगा रहेगा | समय व्यर्थ के कामो में न गवाए | 5 से 7 तारीख के बीच स्थान परिवर्तन अथवा कार्यालय में स्थानांतरण हो सकता है | नौकरी में संयम वरते | पैतृक सम्पति संबंधी विवाद उत्पन्न हो सकता है | 8 व 9 तारीख को कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले सुलझ जायेंगे | लेन-देन करते समय जल्दबाजी न करे | 10 व 11 तारीख को धार्मिक कार्यक्रमों तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में रूचि रहेगी | साधु-संतो तथा पारिवारिक बुजुर्गो से आशीर्वाद प्राप्त होगा | 12 व 13 तारीख को कार्यस्थल पर सावधानी बरते | दुर्घटना की संभावना हो सकती है | निर्वाह योग्य धन प्राप्ति के साधन बनेंगे | 14 व 15 तारीख को व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी रहेगी | व्यावसायिक यात्राओं से लाभ भी होगा | 16 से 18 तारीख के बीच पारिवारिक व सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता बढ़ेगी | स्वास्थ्य का ध्यान रखे | सत्ता पक्ष से लाभ मिलेगा | शत्रु हानि पहुंचाने में असफल रहेंगे | 19 व 20 तारीख को नए प्रेम संबंध स्थापित होंगे | दुसरो का आकर्षण बढ़ेगा | जीवन साथी का स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है | 21 से 23 तारीख के मध्य पिछला उधार दिया हुआ धन डूब सकता है | क्रोध पर नियंत्रण रखे | व्यवसाय में तीव्रता रहेगी | 24 व 25 तारीख को अपने कार्य में विशेष ध्यान देना अच्छा रहेगा | उच्चाधिकारियों से कार्यो में सहयोग प्राप्त होगा | 26 से 28 तारीख के बीच भाई-बंधुओ में बेकार की तकरार, धन का अपव्यय, शारीरिक कष्ट तथा पारिवारिक उलझने बढ़ेगी | वाहनादि से चोटादि का भय रहेगा | 29 व 30 तारीख को जल्दबाजी में किए गए कार्यो के बिगड़ने व हानि के योग है | सावधानी बरते | भोग-विलासादि के कार्यो पर खर्च होगा |

सिंह राशि -(मा मी मू में मो टा टी टू टे) स्वामी – सूर्य |

1 व 2 तारीख को शत्रु प्रबल रहेंगे | संयमपूर्ण व्यवहार से अपनी भावनाओ पर नियंत्रण रखे | 3 व 4 तारीख को पारिवारिक वृद्धि के लक्षण है | बन्धु-बान्धवों से सहयोग मिलेगा | कुछ बिगड़े कामो में सुधार होगा | 5 से 7 तारीख के बीच योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने से लाभ मिलेगा | कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले हल हो जायेंगे | धन लाभ व उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे | 8 व 9 तारीख को अधिकांश कार्यो में व्यर्थ की दौड़धूप रहेगी | गुप्त रोग व अन्य प्रकार से स्वास्थ्य में खराबी आएगी | 10 व 11 तारीख को सभा व गोष्ठियों में मान-सम्मान मिलेगा | गीत संगीत में और अधिक रूचि बढ़ेगी | 12 व 13 तारीख को प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेंगे | सफलता आपकी कदम चूमेगी | परन्तु मानसिक तनाव बढ़ेगा | 14 व 15 तारीख को महत्वपूर्ण सामाजिक व राजनितिक व्यक्तियों से मुलाकात होगी | यश व मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | 16 से 18 तारीख के बीच वाहन, भूमि अथवा मकान आदि के क्रय-विक्रय से धन का आवागमन लगा रहेगा | शत्रु प्रबल रहेंगे | खर्च में बढ़ोत्तरी होगी | 19 व 20 तारीख को किसी बुजुर्ग के आशीर्वाद से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे | व्यवसाय की स्थिति मध्यम रहेगी | 21 से 23 तारीख के मध्य प्रेम संबंधो में प्रगाढ़ता आएगी | पारिवारिक वातावरण प्रसन्नतावर्धक रहेगा | अनावश्यक वाद-विवाद से बचे | शासन की और से हानि के सकते है | 24 व 25 तारीख को संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे | शिक्षा के क्षेत्र में आप काफी प्रगति करेंगे | कार्यो में जल्दबाजी म करे | 26 से 28 तारीखें के बीच घरेलू परेशानियों के कारण मन व्यथित रहेगा | बनते कार्यो में विघ्न उत्पन्न होंगे | वाहनादि चलाते समय सावधानी बरते | 29 व 30 तारीख को कार्य-व्यवसाय में व्यस्तताए बढ़ेगी | विलासादि पदार्थो पर खर्चो की अधिकता रहेगी | घर-परिवार में मंगल कार्य होगा |

कन्या राशि- (टो पा पी पू ष ण ठ पे पो ) स्वामी-बुध |

1 व 2 तारीख को व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति के योग है | पुरानी बनाई गई योजनाओ व गतिविधियों से लाभ मिलेगा | 3 व 4 तारीख को स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | मानसिक स्थिति सुदृढ़ होगी | सत्ता पक्ष से लाभ मिलेगा | 5 से 7 तारीख के बीच कोर्ट-कचहरी में रुके हुए मामले सरलतापूर्वक निपट जाएंगे | स्वास्थ्य के लिए समय अनुकूल नहीं है | सावधानी बरते | छोटी-छोटी यात्राएं होगी | 8 व 9 तारीख को संचार के साधनो से लाभ मिलेगा | व्यापार में विस्तार से संबंधित योजनाए बनेगी | 10 व 11 तारीख को लाटरी अथवा बिना कमाए धन की प्राप्ति का योग है | दुर्घटना अथवा चोरी आदि के कारण आर्थिक हानि हो सकती है | 12 व 13 तारीख को मानसिक स्थिति असंतोषजनक रहेगी | तनाव एवं क्रोध अधिक रहेगा | 14 व 15 तारीख को प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेंगे | समय लाभदायक है | भाग्य वृद्धि एवं शुभ अवसरों का उचित लाभ प्राप्त होगा | 16 से 18 तारीख के मध्य घर-परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे | उच्च विद्या प्राप्त करने तथा लेखन आदि के कार्यो में सफलता प्राप्त होगी | समय लाभ देने वाला है | 19 व 20 तारीख को साधु-संतो तथा पारिवारिक बुजुर्गो से आशीर्वाद प्राप्त होगा | कला तथा संगीत के कार्यो में रूचि बढ़ेगी | 21 से 23 तारीख के मध्य मित्रो अथवा अतिथियों का आवागमन लगा रहेगा | धन का अपव्यय होगा | घर में किसी महिला का स्वास्थ्य ख़राब होने से परेशानी होगी | यात्रा स्थगित रखे | 26 से 28 तारीख के बीच कार्यक्षेत्र में व्यस्तताए बढ़ेगी | अत्यधिक परिश्रम करने पर भी मनोनुकूल लाभ प्राप्त नहीं होगा | यद्यपि व्यवसाय में उन्नति के कुछ अवसर प्राप्त होंगे | 29 व 30 तारीख को घरेलू उलझनों के कारण अशांति रहेगी | किसी निकट बन्धु के द्वारा धोखा मिलने का योग है | परिवार की तरफ से सहयोग कम प्राप्त होगा |

तुला राशि -(रा री रू रे रो ता ती तू ते ) स्वामी – शुक्र |

1 व 2 तारीख को मांगलिक कार्य होंगे | कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सम्पन्न हो सकती है | धन लाभ के अवसर मिलेंगे | 3 व 4 तारीख को खान-पान पर नियंत्रण रखे | खर्च में अनावश्यक वृद्धि हो सकती है | कुछ बिगड़े काम बनेंगे | 5 से 7 तारीख के बीच कोर्ट-कचहरी आदि के माध्यम से परेशानी की स्थिति होगी | समय अधिक अनुकूल नहीं है | उच्च प्रतिष्ठित लोगो से मेलजोल होगा | 8 व 9 तारीख को पारिवारिक बुजुर्गो के आशीर्वाद से कार्य पूर्ण होंगे | धार्मिक कार्यो में समय व्यतीत होगा | 10 व 11 तारीख को व्यावसायिक प्रगति के योग है | पहले से बनाई हुई योजनाओ एवं गतिविधियों से लाभ मिलेगा | 12 व 13 तारीख को व्यवसाय में काफी संघर्ष का सामना करना पड़ेगा | शत्रुओ से सावधान रहे | 14 व 15 तारीख को व्यर्थ की दौड़धूप अधिक करनी पड़ेगी | सोच- समझकर कार्य करने में ही सफलता मिलेगी | 16 से 18 तारीख के बीच सभा व गोष्ठियों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी | वाहनादि की खरीदारी भी संभव है | आराम कम व संघर्ष अधिक रहेगा | 19 व 20 तारीख को अचानक हानि के लक्षण है | उधार दिया गया धन डूब सकता है | छोटी- छोटी यात्राएं करनी पड़ेगी | 21 से 23 तारीख के बीच संचार के साधनो से लाभ होगा | साझेदारी के व्यवसाय में तनाव हो सकता है | वाणी पर संयम रखे | घर में किसी महिला का स्वास्थ्य ख़राब रहने से परेशानी होगी | 24 व 25 तारीख को मित्रो एवं अतिथियों का आवागमन लगा रहेगा | किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेंगे | 26 से 28 तारीख के मध्य नवीन योजनाओ में रूचि बढ़ेगी | गृहस्थ जीवन में सम्पन्नता आएगी परन्तु धन के खर्च अधिक रहेंगे | मनोरंजन, भ्रमण, आमोद-प्रमोद एवं सवारी आदि के सुख भी मिलेंगे | 29 व 30 तारीख को यश और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | विद्यार्थी वर्ग विद्योपार्जन में तत्परता प्रगति करेगा |

वृश्चिक राशि-(तो ना नी नू ने नो या यी यू ) स्वामी- मंगल |

1 व 2 तारीख को राजनितिक उथल-पुथल के कारण व्यस्तता बनी रहेगी | विरोधी परेशान करेंगे | 3 व 4 तारीख को पैतृक सम्पति संबंधी विवादों में उलझना हानिकारक रहेगा | मानसिक स्थिति पर नियंत्रण रखे | 5 से 7 तारीख के बीच महत्वपूर्ण कार्यो में सफलता मिलेगी | शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी | कार्यक्षेत्र में व्यस्तताए बढ़ेगी | धन लाभ के मार्गो में कुछ विघ्न उत्पन्न होंगे | 8 व 9 तारीख को वाहनादि सावधानीपूर्वक चलाये | दुर्घटना होने की संभावना है | सतकर्ता बनाये रखे | 10 व 11 तारीख को किसी दूर स्थान की यात्रा का योग है सामाजिक समारोहों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा | 12 व 13 तारीख को धन का आवागमन लगा रहेगा | सरकारी कार्यालयों से लाभ मिलेगा | संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा | 14 व 15 तारीख को बौद्धिक कार्यो में मन लगेगा | भाग्य के सहारे पिछले रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे | 16 से 18 तारीख के बीच राजनीतिज्ञों से लाभ मिलेगा | स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे | मित्रो के माध्यम से हानि हो सकती है | अतिथियों का आवागमन लगा रहेगा | 19 व 20 तारीख को नई योजनाए दूरगामी परिणाम देगी | स्थान परिवर्तन की संभावना है | 21 से 23 तारीख के मध्य समय अधिक अनुकूल नहीं है | साझेदारी के व्यवसाय में हानि हो सकती है | खेलकूद तथा भ्रमण के कार्यक्रमों में रूचि बढ़ेगी | 24 व 25 तारीख को स्वास्थ्य में सुधार और स्वजनों का सहयोग प्राप्त होगा | नौकरी में अफसर मेहरबान होंगे | 26 से 28 तारीख के बीच अकस्मात माता-पिता एवं परिवार की तरफ से परेशानी होने के योग है | स्त्री एवं संतान की ओर से ख़ुशी प्राप्त होंगी | कार्यो में रुकावटे आ सकती है | 29 व 30 तारीख को आय की स्थिति में कुछ सुधार होगा | निर्वाह योग्य आमदनी के साधन बनेंगे | स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है |

धनु राशि -(ये यो भा भी भू धा फा ढा भे) स्वामी -बृहस्पति |

1 व 2 तारीख को विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे | दूर स्थान की यात्रा से लाभ होगा | व्यवसाय की दृष्टि से समय शुभ है | 3 व 4 तारीख को आलस्य के कारण शारीरिक अस्वस्थता रहेगी | कार्यो में वांछित सफलता न मिलने के कारण क्रोध की भावना प्रबल होगी | 5 से 7 तारीख के बीच संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेंगे | बौद्धिक कार्यो में मन लगेगा | नई नौकरी अथवा नया व्यवसाय आरम्भ होने के लक्षण है | समय का लाभ उठाने का प्रयास करे | समय आनंदवर्धक है | 10 व 11 तारीख को भूमि अथवा भवन संबंधी विवाद में उलझना हानिकारक रहेगा | दाम्पत्य जीवन में कष्टकारक स्थिति रहेगी | 12 व 13 तारीख को वाहन सावधानीपूर्वक चलाये | दुर्घटना हो सकती है | संतान की ओर से उत्साहजनक परिणाम प्राप्त होंगे | 14 व 15 तारीख को शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी | गोपनीय रहस्यों को प्रकट न होने दे | प्रतिद्वंद्वी आर्थिक हानि पंहुचा सकते है | 16 से 18 तारीख के मध्य मिश्रित परिणाम मिलेंगे | लेखन व प्रकाशन के कार्यो में सफलता मिलेगी | खान-पान पर नियंत्रण रखे | उदर-विकार अथवा त्वचा संबंधी रोगो से परेशानी हो सकती है | 24 व 25 तारीख को रक्तचाप से संबधित परेशानी होगी | समय आलस्यपूर्ण बीतेगा | खर्च पर नियंत्रण रखे | 26 से 28 तारीख के मध्य धन का आवागमन रुक सकता है | पिछली खोई हुए वस्तु के मिलने के आसार है | व्यवसाय में आंशिक लाभ एवं विलासादि के कार्यो पर धन का व्यय होगा | 29 व 30 तारीख को क्रोध एवं उत्तेजना से कोई बना हुआ कार्य बिगड़ने के योग है | आर्थिक उलझनों के कारण मन में तनाव व चिंताए रहेगी |

मकर राशि -(भो जा जी खी खू खो गा गी) स्वामी – शनि |

1 व 2 तारीख को मानसिक उद्विग्नता बढ़ेगी | परिवार में क्लेश की स्थिति उत्पन्न हो सकती है | 3 व 4 तारीख को उच्च पदाशीन राजनितिक व्यक्तियों से मुलाकात होगी | मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी | 5 से 7 तारीख के बीच शत्रु प्रबल रहेंगे | सयमपूर्ण व्यवहार से अपनी भावनाओ पर नियंत्रण रखने का प्रयास करे | धन लाभ एवं उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे | 8 व 9 तारीख को परिवार में वृद्धि लक्षण है | बन्धु-बांधवो का सहयोग प्राप्त होगा | विदेश यात्रा का योग है | 10 व 11 तारीख को विदेश से शुभ समाचार जो मिलेंगे | कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले लटक जायेंगे | मानसिक अस्थिरता हो सकती है | 12 व 13 तारीख को दुर्घटना अथवा चोरी आदि कारण आर्थिक हानि हो सकती है | समय अशुभ फल देने वाला है | 14 व 15 तारीख को प्रेम-प्रसगो में प्रगाढ़ता आएगी | पारिवारिक वातावरण प्रसन्नतावर्धक रहेगा | 16 से 18 तारीख के मध्य घर के बुजुर्गो के आशीर्वाद से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे | वाहनादि की खरीदारी होगी | अनावश्यक वाद-विवाद से बचे शासन की ओर से हानि के संकेत है | 19 व 20 तारीख कार्यालय में उच्चाधिकारियों से संबंधो से अनबन रहेगी | कार्यो में जल्दबाजी न करे | 21 से 23 तारीख के बीच व्यावसायिक विस्तार की योजनाए बनेगी | लाटरी व सटटेबाजी आदि से धनागम होगा | योजनाबद्व तरीके से कार्य करने से लाभ मिलेगा | खेलकूद में रूचि बढ़ेगी | 24 व 25 तारीख को खुशियों का सन्देश आएगा | वाहन सुख मिलने के संकेत मिलते है | घर में मंगल कार्य होंगे 26 से 28 तारीख के मध्य समाज में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी | विदेश से धन-तोहफे मिलने की संभावना होगी | भगवान् पर भरोसा करके कार्य करने से बिगड़े कार्य बनेंगे | 29 व 30 तारीख को नए- नए मित्रो के साथ संबंध बनेंगे | कुछ उच्च प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भी संपर्क बढ़ेंगे | सरकारी कार्यो में भी प्रगति होगी |

कुम्भ राशि – ( गू गे गो सा सी सू सो दा) स्वामी -शनि |

1 व 2 तारीख को राजनितिक सम्पर्को के माध्यम से कार्य सिद्धि के आश्वासन मिलेंगे | व्यक्तिगत सम्पर्को के कारण लाभ मिलेगा | 3 व 4 तारीख को व्यावसायिक क्षेत्र में वृद्धि अथवा नौकरी में प्रगति की आशा है | परिवार में तनाव की स्थिति बनेगी | 5 से 7 तारीख के बीच उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलने की संभावना नहीं है | पदोन्नति में रुकावट के लक्षण है | स्वास्थ्य का ध्यान रखे | पेट की खराबी के योग है | 8 व 9 तारीख को शिक्षा संबंधी कार्यो में सफलता मिलेगी | दाम्पत्य संबंधो में सुधार होगा | सुख का आनंद मिलेगा | 10 व 11 तारीख को कार्यस्थल पर झगडे अथवा विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी | मेलजोल में समय व्यतीत होगा | 12 व 13 तारीख को वाहनादि खरीदने का योग है | धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यो में मन लगेगा | 14 व 15 तारीख को व्यावसायिक कार्यो के लिए समय अनुकूल है | किसी प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने से ख़ुशी होगी | 16 से 18 तारीख के मध्य किसी प्रिय व्यक्ति से मन मुटाव हो सकता है | इन दिनों सम्पति में वृद्धि होगी | स्थान परिवर्तन की योजना भी बनेगी | स्थितियों में परिवर्तन होगा | 19 व 20 तारीख को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी | साझेदारी में परेशानी होगी | अपनी चादर देख कर ही पाव पसारे | निकट बंधुओ से व्यर्थ का तनाव रहेगा | धन लाभ ओर संतान सुख मिलेगा | 24 व 25 तारीख को उत्साह ओर सौभाग्य में वृद्धि होगी | विद्या में उन्नति के लिए गायत्री मन्त्र का जाप करना शुभ रहेगा | 26 से 28 तारीख के बीच व्यर्थ की दौड़धूप अधिक रहेगी | आय कम व व्यर्थ का खर्च बढ़ेगा | बनते कम बिगड़ेंगे | अपने भी परायो जैसा व्यवहार करेंगे | स्वभाव में क्रोध व उत्तेजना बढ़ेगी | 29 व 30 तारीख को किसी तीर्थ स्थान की यात्रा का योग बनेगा | धन एवं बिद्या में उन्नति होगी | विलासादि कार्यो पर धन का व्यय होगा |

मीन राशि -( दी दू थ झ दे दो चा ची) स्वामी – बृहस्पति |

1 व 2 तारीख को धार्मिक कार्यो पर धन खर्च होगा | परिवार में शांति व प्रसन्नता का माहौल रहेगा | 3 व 4 तारीख को वाणी में विनम्रता का प्रयोग करे | महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पूर्ण होने से हर्ष होगा | परिवार में भी प्रसन्नता रहेगी | 5 से 7 तारीख के बीच बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी | खर्च सोच समझकर करे | खेलकूद तथा भ्रमण के कार्यो में समय व्यतीत होगा | अधिकांश कार्य समय पर सम्पन्न होंगे दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी | प्रेम संबंधो में प्रगाढ़ता आएगी | सत्ता पक्ष से लाभ मिलेगा | 10 व 11 तारीख को कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलो में विजय प्राप्त होगी | खर्च में अधिकता के कारण मन परेशान रहेगा | 12 व 13 तारीख को मित्रो का समागम व हर्षोल्लास से समय व्यतीत होगा | व्यापार की स्थिति धीरे-धीरे लाभ की ओर अग्रसर होगी | 14 व 15 तारीख को क़ानूनी मामलो में सतर्क रहे | पत्नी का स्वास्थ्य ढीला रहेगा | अचानक कोई रुका धन पुनः प्राप्त होगा | 16 से 18 तारीख के मध्य पदोन्नति व धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे | परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा | सुख के साधन बढ़ेंगे | मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | धर्म-कर्म की ओर रूचि रहेगी | 19 व 20 तारीख को हालात संघर्षपूर्ण रहेंगे | आय कम व खर्च अधिक बढ़ेंगे | अकस्मात यात्रा के योग है | 21 से 23 तारीख के मध्य स्वास्थ्य कुछ नर्म रहेगा | स्वभाव में तेजी रहेगी | व्यर्थ की भागदौड़ अधिक होगी | विरोधी हानि पहुंचाने का भरसक प्रयास करेंगे | सतर्क रहे | 24 व 25 तारीख को कठिनाइयों के बावजूद निर्वाह योग्य धन प्राप्त होगा | किसी नवीन कार्य की योजना बनेगी | 26 से 28 तारीख के बीच आय के साधन सिमित रहेंगे | अत्यधिक संघर्ष करने पर गुजारे लायक ही धन प्राप्ति ले साधन बनेंगे | आलस्य में वृद्धि होगी | मन उचाट रहेगा | 29 व 30 तारीख को व्यर्थ यात्रा के कारण परेशानी का सामना होगा | अत्यधिक परिश्रम के बावजूद निर्वाह योग्य धन की प्राप्ति होगी | लेन-देन करते समय सावधानी बरते |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *