राशिफल अप्रैल 2019

Spread the love

मेष राशि – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) स्वामी – मंगल शुभ रत्न- मूंगा

चे चो ला ली

1 व 2 तारीक को आर्थिक दृष्टि से आप निरर्थक मामलो में उलझे रहेंगे । प्रभावशाली महानुभावो से परिचय / संपर्क कायम होगा । 3 व 4 तारीक को शारीरिक कष्ट होगा । स्थानांतरण का भय भी बना रहेगा । किसी कार्य में विलम्ब होने से मानसिक तनाव व परेशानी होगी । 5 से 7 तारीक के बीच धन लाभ व बिगड़े कार्यो में सुधार होगा । किसी श्रेष्ट व्यक्ति से संपर्क होगा । विशेष अवसरों और उत्सवों में जाने में मान – सम्मान में वृद्धि होगी । 8 व 9 तारीक को परिश्रम व दौड़धूप अधिक रहेगी । फिर भी निर्वाह योग्य धन की प्राप्ति होगी विदेश कार्यो में विघ्न होंगे । 10 व 11 तारीक को व्यवसाय में उतार- चढ़ाव व अल्प परेशानिया रहेगी | सिर दर्द, आँखों में कष्ट व चर्म रोग

होने का भय रहेगा | 12 व 13 तारीख को विशेष सावधानी बरते | समय का सदुपयोग करे | धर्म-कर्म में रूचि रहेगी | माता-पिता का सहयोग मिलेगा | 14 व 15 तारीख को किसी उच्च प्रतिष्ठित व्यक्ति की सहायता से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी | संतान पक्ष से मान-सम्मान में वृद्धि होगी | 16 से 18 तारीख तक कठिन परिश्रम के पश्चात धन लाभ की प्राप्ति होगी | विलासादि कार्यो पर धन अधिक खर्च होगा | सोच-समझ कर काम लें | 19 व 20 तारीख को परिवार में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे | भूमि व वाहन आदि का क्रय-विक्रय करने की योजना बनेगी | 21 से 23 तारीख तक समय का सदुपयोग करे | विद्यार्थियो को अधिक मेहनत से कार्य करने पर सफलता प्राप्त होगी | स्वास्थ्य की खराबी व व्यर्थ का तनाव रहेगा | 24 व 25 तारीख को संघर्ष के बावजूद ही धन लाभ के आसार नजर आएंगे | किसी नजदीकी मित्र की सहायता से पिछला रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा | 26 व 27 तारीख को स्त्री सुख एवं परिवार में ख़ुशी के अवसर नजर आयेंगे | परिवार में किसी शुभ कार्य पर खर्च अधिक होगा | 28 से 30

तारीख के मध्य किसी श्रेष्ठ जन एवं महापुरुष के सहयोग से बिगड़े कामो में सुधार होने की संभावना है | अधिक खर्च होने के कारण तनाव की स्थिति बढ़ेगी |

वृष राशि – ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो)

स्वामी – शुक्र शुभ रत्न- हीरा |

1 व 2 तारीख को व्यर्थ की भागदौड़ के कारण अधिक खर्च होगा | स्वास्थ्य की खराबी के कारण गुस्सा अधिक आएगा | 3 व 4 तारीख को व्यवसाय व कार्य में क्षेत्र में संघर्ष व परिश्रम करने पर ही आजीविका हेतु धन प्राप्त हो पायेगा | सोच-समझ कर काम लें | 5 से 7 तारीख तक विद्यार्थियों को कड़ी – मेहनत के बावजूद सफलता प्राप्त होगी | जल्दबाजी में लिए गए | निर्णयों के अशुभ परिणाम ही रहेंगे | 8 व 9 तारीख को महत्वपूर्ण कार्यो में सफलता प्राप्त होगी | आय के साधन बड़ेगे | 10 व 11 तारीख को शुभ कार्यो पर खर्च अधिक होगा | भूमि व वाहन आदि के सुख प्राप्त होंगे |12 व 13 तारीख को राजनीतिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी | माता-पिता की ओर से परेशानी उठानी पड़ सकती है | 14 व 15 तारीख को

खर्चो में बढोतरी के कारण परेशानिया बढ़ेंगी | वैशाखी के दिन विष्णु सहसनाम का पाठ करना लाभदायक है | वस्त्र, अनाज आदि का दान करना कल्याणकारी होगा | 16 से 18 तारीख तक कार्यक्षेत्र में व्यस्तताए बनी रहेगी | कोई रुका हुआ कार्य संपन्न होगा | धार्मिक कार्यो में रूचि और वाहनादि सुख – साधनो पर खर्च होगा | 19 व 20 तारीख को परिवार में ख़ुशी के अवसर भी प्राप्त होंगे | विदेश संबंधी कार्यो में कुछ विघ्न – बाधाएं उत्पन्न हो सकती है | 21 से 23 तारीख तक स्त्री व संतान सुख की प्राप्ति होगी | नए-नए सम्पर्क सूत्रों एवं गठजोड़ भाग्य विकास में सहायक होंगे | आपसी तनाव के कारण स्वास्थ्य में परेशानी रहेगी | 24 व 25 तारीख को कार्यक्षेत्र में रुकावटों के कारण निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे | धार्मिक कार्यो में रुझान रहेगा | 26 व 27 तारीख को पारिवारिक सहयोग में बढोतरी होगी | व्यवसाय में व्यर्थ की भागदौड़ और साझेदारी में धन हानि के योग बनेंगे | सावधानी बरते | 28 से 30 तारीख के बीच कठिन परिश्रम करना पड़ेगा | सरकारी कार्यो में विलम्ब होगा | जिस कारण असमजस की स्थिति रहेगी परन्तु पारिवारिक सहयोग मिलेगा |

मिथुन राशि- ( क की कू घ ड़ छ के को हा)

स्वामी – बुध | शुभ रत्न- पन्ना

1 व 2 तारीख को परिवार में भूमि संबंधी समस्याए उत्पन्न होगी | संतान के भविष्य संबंधी चिंता बनी रहेगी | 3 व 4 तारीख को स्वास्थ्य की परशानी, आँखों में कष्ट तथा सरकारी कार्यो विघ्न बाधाए आयेगी | 5 से 7 तारीख तक खर्च अधिकता से पारिवारिक चिंता बनी रहेगी | किसी नए कार्य की योजना भी बनेगी | परिवार में किसी विषय के लिए विशेष प्रयत्न और उत्साह बना रहेगा | परन्तु अनावश्यक खर्चो में बढोतरी होगी | 8 व 9 तारीख को व्यावसायिक क्षेत्रो में अनेक उतार-चढ़ाव सामने आयेंगे | आय कम और खर्च की अधिकता होगी | बनते कामो में रुकावटे उत्पन्न होगी | 10 व 11 तारीख को अकस्मात् शरीर कष्ट, चोटादि का भय बना रहेगा | सावधानी बरते | बिगड़े हुए कार्यो में सुधार होगा | 12 व 13 तारीख को समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेंगी | रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे | अपनी वृद्धि-विवेक एवं योग्यतानुसार लाभ उठाने का प्रयत्न करे | 14 व 15 तारीख को व्यवसाय में कुछ विघ्नो के पश्चात् धन लाभ व

उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे | परिश्रम व पुरुषार्थ से व्यावसायिक कार्यो में उन्नति होगी | 16 से 18 तारीख तक बनते कामो में विघ्न-बाधाए उत्पन्न होंगे | अधिक परिश्रम के बावजूद निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे | 19 व 20 तारीख को प्रिय-बंधुओ से मन-मुटाव और कुछ मतभेद उभरेंगे | सोची हुई योजनाओ में आंशिक सफलता मिलेगी | 21 से 23 तारीख तक पराक्रम एवं उत्साह से किए गए कार्यो में विशेष सफलता मिलेगी | धन आगमन के साधनो में वृद्धि होगी | मधुर वाणी से सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखें | 24 व 25 तारीख को कुछ बिगड़े कार्यो में विघ्नो के पश्चात् सुधार होगा | सरकारी कार्यो में प्रगति होगी | 26 व 27 तारीख को साझेदारी के कार्यो में हानि हो सकती है | अधिक व्यय से मानसिक तनाव रहेगा | 28 से 30 तारीख तक अकस्मात व्यवसायिक व्यस्तताए बढ़ेंगी | संतान संबंधी चिंता भी रहेगी |

देश – विदेश संबंधी कार्यो से लाभ होगा परन्तु मानसिक तनाव व खर्च अधिक रहेंगे |

कर्क राशि-(ही हु हे हो डा डी डू डे डो)

स्वामी-चन्द्रमा शुभ रत्न- मोती

1 व 2 तारीख को धन लाभ व पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे | दाम्पत्य सुख में बढोतरी होगी | परिवार में कोई मांगलिक कार्य आयोजित होगा | 3 व 4 तारीख को वाहनादि सुख- साधनो पर अचानक खर्च बढ़ेगा | किसी उच्चाधिकारी से सम्पर्क बनेंगे | 5 से 7 तारीख तक स्वास्थ्य संबंधी विकार उत्पन्न होंगे | विशेष सावधानी बरते | धन लाभ कम व फिजूलखर्ची बढ़ेगी | संघर्ष के बावजूद भी व्यवसाय में लाभ कम प्राप्त होगा | 8 व 9 तारीख को अधिकांश समय व्यर्थ के कार्यो में गुजरेगा | बेकार की यात्रा एवं अपव्यय होगा | 10 व 11 तारीख को अधिक संघर्ष के बावजूद ही निर्वाह योग्य धन की प्राप्ति हो पायेगी | मन परेशान अधिक रहेगा | 12 व 13 तारीख को परिवार में मन-मुटाव व बंधुओ से टकराव के हालात पैदा होंगे | व्यवहार संयमपूर्ण करे | 14 व 15 तारीख को शत्रुओ के कारण कोई बनता कार्य रुक सकता है | वैशाख संक्रांति को जप-पाठ व दान करना कल्याणप्रद होगा |

16 से 18 तारीख तक व्यर्थ की दौड़धूप एवं धन का खर्च अधिक रहेगा | आर्थिक संकट के योग है फिर भी प्रयत्न करते रहे | 19 व 20 तारीख को बिगड़े काम बनेंगे तथा धन प्राप्ति के कुछ साधन जुटेंगे | नए मित्रो से मेल मिलाप होगा | 21 से 23 तारीख के बीच किसी प्रिय बंधू से मुलाकात होगी | अचानक धन लाभ के साधन बनेंगे | संतान सुख एवं व्यवसाय में संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा | 24 व 25 तारीख को रोजगार में व्यस्तताए बढ़ेगी | अत्यंत कठिनाइयों के बाद निर्वाह योग्य धन की प्राप्ति होगी | 26 व 27 तारीख को खर्चो की अधिकता से मन परेशान रहेगा | दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी | 28 से 30 तारीख के मध्य शरीर अस्वस्थ रहेगा | व्यर्थ की दौड़धूप एवं घरेलू उलझने अधिक बढ़ेगी | आय के साधनो में विघ्न-बाधाए रहेगी | किसी मांगलिक कार्य पर खर्च होगा |

सिंह राशि- (मा मी मू में मो टा टी टू टे)

स्वामी-सूर्य शुभ रत्न- माणिक

1 व 2 तारीख को व्यर्थ की भागदौड़ से फिजूल खर्ची अधिक होगी | कुछ बिगड़े काम बनेंगे | 3 व 4 तारीख को पिछले किए प्रयासों में सफलता मिलेगी | घर में कोई मंगल कार्य भी सम्पन्न होने की सभावना है | 5 से 7 तारीख तक घरेलू उलझनों के कारण मन अशांत रहेगा | खर्चे भी अधिक होगा | शनि की साढ़ेसाती के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा | 8 व 9 तारीख को कुछ मनोवांछित कार्य सम्पन्न होंगे | श्रेष्ठजनो से मुलाकात होगी | 10 व 11 तारीख को दैनिक कार्यो में असुविधाए हो सकती है | कुछ गुप्त रहस्य अपने तक ही सीमित रखे | 12 व 13 तारीख को घर-परिवार में शनि की साढ़ेसाती के कारण स्वास्थ्य में परेशानी व पारिवारिक उत्तरदावित्वो में वृद्धि होगी | 14 व 15 तारीख को देश-विदेश सम्बन्धी कार्यो और यात्रा की योजना बनेगी | वैशाख संक्राति को अन्न व फलादि का दान करना शुभ होगा | 16 से 18 तारीख तक कार्यक्षेत्र में व्यस्तताए बनी रहेगी | पिछला रुका हुआ कार्य बनने के योग है | परिवार में ख़ुशी के अवसर भी प्राप्त होंगे | 19 व 20 तारीख को विदेश संबंधी कार्यो में कुछ विघ्न-बाधाए आएगी | नए-नए संपर्क एवं गठजोड़ भाग्य के विकास में सहायक होंगे | 21 से 23 तारीख के बीच मानसिक तनाव के कारण कुछ स्वास्थ्य में परेशानी रहेगी | सतर्क रहे | घरेलू सुख-साधनो में कमी के योग है | 24 व 25 तारीख को व्यवसाय संबंधी परेशानिया उत्पन्न होगी | मानसिक तनाव भी रहेगा | 26 व 27 तारीख को धन लाभ के अवसर सामने आयेंगे | शारीरिक कष्ट, मानसिक तनाव व शत्रु भय से अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे | 28 से 30 तारीख तक व्यावसायिक परेशानी के कारण गुजारे योग्य धन प्राप्त होगा | किसी नजदीकी व्यक्ति के सहयोग से कार्य विशेष में सफलता के आसार बढ़ेंगे |

कन्या राशि- (टो पा पी पु पे पो) .

स्वामी-बुध शुभ रत्न-पन्ना |

1 व 2 तारीख को शारीरिक कष्ट व शत्रु हानि पहुंचाने की चेष्टा करेंगे | आकस्मिक खर्च भी बढ़ेंगे | मन अशांत रहेगा | 3 व 4 तारीख को अत्यधिक भागदौड़ करने पर भी धन लाभ कम मिलेगा | परिवार में मनमुटाव के कारण मानसिक तनाव रहेगा | 5 से 7 तारीख के बीच व्यवसाय में परिवर्तन का विचार भी बनेगा परन्तु पारिवारिक सहयोग ण मिलने से उलझने व रुकावटे आ सकती है | संयम से काम ले | 8 व 9 तारीख को सोची हुई योजनाओ में आंशिक सफलता मिलेगी | अति प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी | विदेश से शुभ समाचार मिलने के योग है | 10 व 11 तारीख को अकस्मात धार्मिक स्थल की यात्रा होगी | परिवार में विशेष ख़ुशी का समाचार मिलेगा | 12 व 13 तारीख को विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम से ही सफलता मिलने के योग है | मन को स्थिर बनाये रखे | पारिवारिक वातावरण कुछ बेहतर होगा | मिंत्रों व सगे-संबंधियों से मेल-जोल बढ़ेगा | 8 व 9 तारीख को सोची हुई योजनाओ में आंशिक सफलता मिलेगी | अति प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी | विदेश से शुभ समाचार मिलने के योग है | 10 व 11 तारीख को अकस्मात धार्मिक स्थल की यात्रा होगी | परिवार में विशेष ख़ुशी का समाचार मिलेगा | 12 व 13 तारीख को विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम से ही सफलता मिलने के योग है | मन को स्थिर बनाये रखे | पारिवारिक वातावरण कुछ बेहतर होगा | मिंत्रों व सगे-संबंधियों से मेल-जोल बढ़ेगा | 21 से 23 तारीख के बीच धन लाभ एवं उन्नाति के अबसर प्राप्त होंगे ।व्यावसायिक उतार-चढ़ाव व अन्य परेशानिया सामने खड़ी हो सकती है । सिर दर्द, आँखों का कष्ट व चर्म रोग का भय रहेगा । 24 व 25 तारीख मानसिक तनाव के कारण अधिक क्रोध रहेगा । परिवार में व्यर्थ की उलझने बढ़ेगी । वाणी पर नियंत्रण रखे । 26 व 27 तारीख को व्यावसायिक कार्यो में सुधार होगा | किसी प्रिय बंधू से अच्छे समंध बनेंगे | शुभ कार्यो पर खर्च अधिक होगा | 28 से 30 तारीख के बीच महिलावर्ग के लिए चिंता बनी रहेगी | परिवार में मन – मुटाव होने का भय रहेगा | बनते कार्यो में विघ्न उत्पन्न होंगे |

तुला राशि- ( रा री रु रे रो ता ती तू ते)

स्वामी-शुक्र शुभ रत्न- हीरा |

1 व 2 तारीख को बिगड़े कामो में सुधार होगा | धन लाभ व उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे | किसी प्रिय बंधू से मुलाकात होंगी | 3 व 4 तारीख को पारिवारिक सुखो में वृद्धि होंगी | घर में किसी मांगलिक कार्य पर धन खर्च होगा | स्वास्थ्य संबंधी परेशानी उत्पन्न होगी | मन उचाट रहेगा | 5 से 7 तारीख के बीच तनाव की स्थिति बनी रहेगी | दुसरो के लिए भलाई करने पर भी बुराई मिलेगी | स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे | अधिक समय बेकार के कामो में व्यतीत होगा | समय का सदुपयोग करने की कोशिश करे | 8 व 9 तारीख को व्यवसाय की स्थिति मध्यम रहेगी | विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा | लाभ के अवसर कम प्राप्त होंगे | 10 व 11 तारीख को व्यावसायिक लेन-देन में विवाद उत्पन्न होंगे | सतर्कता से काम ले | आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा | 12 व 13 तारीख को आलस्य एवं शंकाओ के कारण शुभ अवसर हाथ से निकल जायेंगे | किसी नजदीकी व्यक्ति से धोखा मिलने के संकेत मिलेंगे | सतर्क रहे | 14 व 15 तारीख को किसी विशेष कार्य में उच्च वर्ग के सहयोग से सफलता मिलेगी | विद्यार्थी वर्ग को विशेष संघर्ष का सामना करना होगा | 16 से 18 के बीच घरेलू परेशानियों के कारण मन व्यथित रहेगा | व्यवसाय की स्थिति सामान्य रहेगी | बनते कामो में विघ्न उत्पन्न होंगे | 19 व 20 तारीख को आलस्य एवं निराशा में वृद्धि होगी | वाहनादि चलाते समय सावधानी बरते | कार्य-व्यवसाय में व्यस्तताए बढ़ेगी | 21 से 23 तारीख तक विलासादि पदार्थो पर खर्च अधिक न करे | धन हानि एवं किसी उच्चाधिकारी से विरोध उत्पन्न होगा | अकारण ही परिवार में तनाव उत्पन्न होगा | 24 व 25 तारीख को परिवार संबंधी शुभ समाचार मिलने के संकेत है | घर-परिवार में मांगलिक कार्य होगा | 26 व 27 तारीख को विदेश से रिश्तेदारों एवं मित्रो का आगमन होगा | किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति के सहयोग से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे | 28 से 30 तारीख के बीच राजाधिकारियो से लाभ मिलेगा | नये सम्पर्क बनेंगे तथा मानसिक शांति प्राप्त होगी | विदेश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे |

वृश्चिक राशि-( तो ना नी नू ने नो यायी यू)

स्वामी- मंगल शुभ रत्न- मूंगा |

1 व 2 तारीख को परिवार में अचानक व्यर्थ की उलझने उत्पन्न होगी | माता-पिता का सहयोग होने से स्थित में परिवर्तन होने के योग है | 3 व 4 तारीख को कुछ बिगड़े काम बनेगे | मित्रो व स्वजनों से सहयोग प्राप्त होगा | अफसर मेहरबान होंगे | 5 से 7 तारीख के बीच व्यापार में वृद्धि और पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा | शुभ कार्यो में अधिक खर्च होगा | विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे | वाहनादि चलाते समय सावधानी बरते | 8 व 9 तारीख को अधिक परिश्रम करने पर भी मनोनुकूल लाभ प्राप्त नहीं होंगे | यधपि व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे परन्तु घरेलु उलझनों के कारण अवसर हाथ से निकल जाएगे | 10 व 11 तारीख को व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा | पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा | दौड़धूप अधिक करनी पड़ेगी परन्तु धन लाभ के आसार बनेंगे | 12 व 13 तारीख को अचानक व्यथा व्यय होने के योग है | किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी | प्रभु भक्ति की ओर ध्यान अग्रसर होगा | शांति बनाये रखे 14 व 15 तारीख को विशिष्ट व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होने से लाभ के आसार मिलेंगे | वैशाख महात्मय का पाठ तथा फलादि का दान करना शुभ होगा | 16 से 18 तारीख के बीच पराक्रम में पर्याप्त वृद्धि होगी | बिगड़े काम बनेंगे | किसी उच्च पदाधिकारी से संपर्क स्थापित होंगे | लाभ के आसार है | 19 व 20 तारीख को खर्चो की अधिकता से मानसिक परेशानी होगी | धैर्यपूर्वक परिश्रम करने से स्थिति में काफी सुधार होगा | 21 से 23 तारीख के मध्य किसी मंगल कार्य पर खर्च होगा | नये लोगो के साथ संपर्क स्थापित होंगे | अकस्मात धन के अपव्यय बढ़ेंगे | मन अशांत रहेगा | 24 व 25 तारीख को कारोबार में व्यस्तताए बढ़ेगी | अत्यंत कठिनाई से निर्वाह योग्य धन की प्राप्ति होगी | खर्चो की अधिकता से मन परेशान रहेगा | 26 व 27 तारीख को गृहस्थ जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी | शरीर अस्वस्थ रहेगा | व्यवसाय में विघ्न तथा घरेलु उलझनों के कारण मन चिन्तित रहेगा | 28 से 30 तारीख के बीच दौड़ धूप एवं घरेलू उलझने अधिक बढ़ेगी | आय के साधनो में विघ्न-बाधाए रहेगी | किसी शुभ कार्य पर खर्च अधिक होगा |

धनु राशि-(ये यो भा भी भू धा फा ढा भे)

स्वामी-बृहस्पति शुभ रत्न- पुखराज |

1 व 2 तारीख को मंगल कार्य के कारण निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे परन्तु कम आय ओर व्यय में अधिकता के कारण मन परेशान एवं अशांत रहेगा | 3 व 4 तारीख को किसी निकट बन्धु द्वारा धोखा मिलने के भी संकेत मिल सकते है | सतर्क रहे | अपनी गोपनीय बाते अपने तक ही सिमित रखे | 5 से 7 तारीख के बीच मिश्रित फल मिलेंगे | मनोरंजन एवं विलासादि कार्यो पर खर्च अधिक होंगे | स्त्री सुख प्राप्त होगा | विद्यार्थियों ले लिए ये दिन अधिक संघर्ष व चुनौतीपूर्ण होंगे | 8 व 9 तारीख को आशाओं के अनुरूप सफलता मिलने के योग है | परन्तु किसी नजदीकी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है | 10 व 11 तारीख को स्वास्थ्य में खराबी रहेगी | आँखों में कष्ट का भय होगा | नौकरी में तरक्की के आसार बढ़ेंगे | सोच-समझ के काम ले | 12 व 13 तारीख को धर्म के कार्यो में रूचि रहेगी | पारिवारिक सुख शान्ति में वृद्धि होगी | अनावश्यक कार्यो पर खर्च अधिक रहेंगे | 14 व 15 तारीख को अत्यधिक व्यस्तता होने से परेशानी होगी | निकटस्थ भाई-बन्धुओ के साथ मन-मुटाव एवं कलह क्लेश रहेगा | विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना शुभ रहेगा | 16 से 18 तारीख के बीच कुछ गुप्त चिंता रहेगी | कुछ व्यावसायिक उलझने बढ़ेगी | पिछली सोची हुई योजनाओ में सफलता मिलेगी | 19 व 20 तारीख को संयमपूर्वक व्यवहार करे | अनावश्यक विवाद व क्लेश से बचे | आपकी मान-प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है | सावधानी बरते | 21 से 23 तारीख के मध्य खर्च की अधिकता रहेगी | अच्छे लोगो से सम्पर्क बनाए रखे | कामयाबी अवश्य मिलेगी | शत्रु पक्ष से सतर्क रहे | मन चिन्तित हो सकता है | 24 व 25 तारीख को अपने महत्वपूर्ण कार्यो को पूरा करे | समय अच्छा है | कुछ व्यावसायिक उलझने बढ़ेगी | सोची हुई योजनाओ में सफलता मिलेगी | 26 व 27 तारीख को अनावश्यक तकरार व कलह से बचे | विन्रमतापूर्वक व्यवहार करे | विदेश संबंधी कार्यो में गत किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी | 28 से 30 तारीख के बीच खर्च की अधिकता रहेगी | अच्छे लोगो से संपर्क बनाए रखे, कामयाबी अवश्य मिलेगी | शत्रुओ से सतर्क रहे, धोखा मिल सकता है |

मकर राशि- (भो जा जी खी खु खे खो गा गी)

स्वामी-शनि | शुभ रत्न- नीलम |

1 व 2 तारीख को मानसिक तनाव व उत्तेजना आशिक रहेगी | कार्यक्षेत्र व व्यवसाय में विघ्न बाधाए उत्पन्न होगी | अधिक परिश्रम के बावजूद उन्नति व धन लाभ प्राप्त होगा | 3 व 4 तारीख को खर्च की अधिकता से ऋण लेने की जरुरत पड़ेगी | परन्तु सावधानी बरते | लाटरी, सटटे के द्वारा अचानक धन लाभ की संभावनाए होगी | 5 से 7 तारीख के मध्य व्यवासय सम्बन्धो पर हस्ताक्षर करते समय क़ानूनी नियमो को अवश्य पड़ ले | धोखा मिल सकता है | गुप्त शत्रुओ से सावधान रहे | 8 व 9 तारीख को वाहनादि से चोट लगने का भय रहेगा | स्वास्थ्य कुछ नर्म रहेगा | बनते कामो में अड़चने पैदा होगी | मेहनत के द्वारा धन संग्रह के संकेत है | 10 व 11 तारीख को आय कम व खर्च अधिक रहेंगे | व्यर्थ की दौड़-धूप भी अधिक रहेगी | गृहस्थ जीवन में व्यर्थ का तनाव रहेगा | 12 व 13 तारीख को आय के साधन बढ़ेंगे | मान-सम्मान में वृद्धि होगी | स्त्री व संतान पक्ष की ओर से शुभ सूचना मिलेगी | विदेशी संपर्क सूत्र बनेंगे | 14 व 15 तारीख का समय स्त्री वर्ग के लिए शुभ समृद्धि में वृद्धि होगी | किसी शुभ कार्य पर धन अधिक खर्च होगा | 16 से 18 तारीख के बीच पदोन्नति अथवा धन लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे | पिछ्ले बिगड़े हुए काम बनेंगे | सुख-साधनो में वृद्धि होगी | अकस्मात यात्रा के योग बनेंगे | 19 व 20 तारीख को विदेश गमन संबंधी योजना भी बन सकती है | परन्तु योजना को क्रियान्वित होने में अभी समय लगेगा, अड़चने भी आ सकती है | 21 से 23 तारीख के बीच नवीन मित्रो के साथ सम्पर्क स्थापित होंगे | वाहनादि पर खर्च अधिक होगा | बेकार की दौड़- धूप करनी पड़ेगी | 24 व 25 तारीख को अधिक संघर्ष के बावजूद भी धन लाभ सामान्य रहेगा | अधिकांश समय व्यर्थ के कामो में व्यतीत होगा | चिन्तित ना होवे | 26 व 27 तारीख को दूर स्थान की यात्रा का प्रोग्राम बनेगा | गुप्त शत्रुओ से साबधानी बरते | पारिवारिक शान्ति का वातावरण बनाये रखे | 28 से 30 तारीख के बीच स्त्रियों को घरेलू उलझनों का सामना करना पड़ेगा | प्रभुभक्ति पर ध्यान लगाए | मित्रो का भरपूर सहयोग मिलेगा |

कुम्भ राशि- (गू गे गो सा सी सू से सो दा)

स्वामी – शनि शुभ रत्न – नीलम |

1 व 2 तारीख को हालात में कुछ सुधार आएगा | धन लाभ अवसर सामने आएंगे | परन्तु निजी कारणों से उचित लाभ प्राप्त नहीं हो पायेगा | 3 व 4 तारीख को क्रय-विक्रय करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है | वाहनादि से चोट लगने का भय रहेगा | तामसिक भोजन से परहेज करे | 5 से 7 तारीख के मध्य स्वास्थ्य में खराबी व गुप्त चिंता रहेगी | सुख मिलेगा परन्तु मित्रवर्ग से सहयोग प्राप्त नहीं होगा | सफलता के लिए पारिवारिक सहयोग प्राप्त करना पड़ेगा | 8 व 9 तारीख को मिश्रित फल एवं विलासादि कार्यो पर धन का व्यय होगा | विद्यार्थी वर्ग को संघर्ष का सामना करना पड़ेगा | 10 व 11 तारीख को क्रोध एवं उत्तेजना से कोई बना हुआ कार्य बिगड़ने के योग है |आय के साधन बनेंगे | सोची हुई योजनाओ में आंशिक सफलता मिलेगी | 12 व 13 तारीख को आर्थिक उलझनों के कारण तनाव व चिंताए रहेगी | अत्यधिक भागदौड़ के उपरांत ही कार्यो में सफलता मिलेगी | नौकरी में अफसरों की सहायता से बिगड़ा काम बनेगा | 14 व 15 तारीख को परिश्रम ओर पुरुषार्थ करने पर धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे | साझेदारी के कार्यो में उचित लाभ नहीं हगा | स्वास्थ्य संबंधी खराबी के संकेत है | 16 से 18 तारीख के बीच विघ्न-बाधाओं ओर परिश्रम के बाद ही धन लाभ होगा | अकस्मात् खर्च भी बढ़ेगा | व्यर्थ की चिंता के कारण अपव्यय होगा | 19 व 20 तारीख को सरकारी क्षेत्रो में कुछ परेशानी रहेगी | अपनी ही गलती से बना हुआ कार्य बिगड़ने के योग है | पारिवारिक जनो से सहयोग मिलेगा | धनागमन के योग बनेगे | 21 से 23 तारीख के बीच शारीरिक कष्ट ओर उदर विकार का भय रहेगा | गुप्त शत्रुओ के कारण लाभ प्राप्ति में अड़चने ओर विलम्ब उत्पन्न होगा | वाहनादि का प्रयोग सावधानीपूर्वक करे | 24 व 25 तारीख को कारोबार में व्यस्तताए बढ़ेगी | अधिक कठिनाइयों से निर्वाह योग्य धन की प्राप्ति होगी | मानसिक तनाव एवं उदासीनता बनी रहेगी | 26 व 27 तारीख को खर्चो में अधिकता से मन परेशान रहेगा | गृहस्थ जीवन में तनाव की स्थिति बनी रहेगी | वाहनादि का प्रयोग सावधानीपूर्वक करे | श्री रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करे | 28 से 30 तारीख के बीच स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रहेगी | आय के स्रोतों में विघ्न-बाधाए रहेगी | किसी शुभ कार्य पर खर्च होगा |

मीन राशि-(दी दू थ झ ञ दे दो चा ची)

स्वामी-वृहस्पति | शुभ रत्न- पुखराज|

1 व 2 तारीख को कुछ बिगड़े कामो में सुधार होगा | धन लाभ व उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे | धन एवं सुख की प्राप्ति होगी | 3 व 4 तारीख को पारिवारिक सुखो में वृद्धि होगी | किसी व्यवसाय में उन्नति व धन लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे | 5 से 7 तारीख के मध्य स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरते | अधिकतर समय व्यर्थ के कामो में व्यतीत होगा | समय का सदुपयोग करे | भाग्य में लाभ व उन्नति के अवसर बनेगे | 8 व 9 तारीख को व्यावसायिक स्थिति मध्यम रहेगी | उलझनपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद भी कार्यसिद्धि एवं लाभ के अवसर प्राप्त होंगे | आत्म विश्वास बनाये रखे | 10 व 11 तारीख को किसी से भी लेन-देन करते समय विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है | सतर्कता बरते |आमदमी से अधिक व्यर्थ का व्यय होगा | 12 व 13 तारीख को आलस्य, भय एवं शंकाओ के कारण लाभदायक अवसर हाथ से निकल जायेगे | किसी निकट संबंधी से धोखा मिलने के संकेत मिलते है | 14 व 15 तारीख को मानसिक उलझनों के बावजूद लक्ष्य प्राप्ति में सफलता मिलेगी | मांगलिक कार्यो पर खर्च होगा | स्त्री व संतान की ओर से शुभ सुचना मिलेगी | 16 से 18 तारीख तक घरेलू परेशानियों के कारण मन व्यथित रहेगा | व्यावसायिक स्थिति माध्यम रहेगी | बनते कार्यो में विघ्न-बाधाए उत्पन्न होंगे | 19 व 20 तारीख को व्यावसायिक क्षेत्र में व्यस्तताए बढ़ेगी | किसी दूर स्थान की यात्रा करनी पड़ सकती है | विलासादि पदार्थो पर खर्च की अधिकता बनी रहेगी | 21 से 23 तारीख के बीच धन हानि एवं किसी उच्च पदाधिकारी से विरोध उत्पन्न होगा | अकारण ही परिवार में तनाव उत्पन्न होगा | संयम बनाये रखे | 24 व 25 तारीख को परिवार को संबंधी शुभ सरकार मिलने के संकेत है | घर-परिवार में विवाहादि मंगल कार्य सम्पन्न होगा | लाभ की आशंका है | 28 से 30 तारीख के बीच रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे | राज्याधिकारियों से लाभ मिलेगा | नये सम्पर्क बनेगे | विद्यार्थी वर्ग को सरस्वती स्तोत्र का पाठ करना हितकर होगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *