Zodiac

Spread the love
मेष राशि – चू चे चो ला ली लू ले लो अ स्वामी – मंगल |

1 व 2 तारीख को मनोकामनाओ की पूर्ति होगी | घर–परिवार में मंगल कार्य होगा | खर्चो में अधिकता रहेगी | 3 व 4 तारीख को प्रयास करने पर सफलता मिलेगी | उतार–चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी | छोटी–छोटी बातो से पारिवारिक क्लेश हो सकता है | 5 से 7 तारीख मध्य आत्मबल व साहस को बनाये रखे | रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे | किसी दूर स्थान की यात्रा का योग भी है | रोजगार में स्थानांतरण की संभावना है | 8 व 9 तारीख को पैतृक सम्पति संबंधी वाद–विवाद हो सकता है | भौतिक सुख–साधनों में वृद्धि होगी | 10 व 11 तारीख को कोर्ट –कचहरी से सबंधित मामले निपट जायेंगे | मान–सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी | 12 व 13 तारीख को व्यावसायिक कार्यो में प्रगति होगी परन्तु बाधाओं का सामना भी करना पड़ेगा | जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी | 14 व 15 तारीख को कार्यों में विलम्ब होगा | अपने भी परायों जैसा व्यवहार करेंगे | आपसी मन–मुटाव का वातावरण बना रहेगा | 16 से 18 तारीख के बीच उच्चाधिकारियों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे | दैनिक कार्यो में सफलता मिलेगी | अधूरे कार्य बनेगे | संतान का सुख प्राप्त होगा | 19 व 20 तारीख को मित्रों एवं रिश्तेदारों से लाभ मिलेगा | खर्च अधिक होगा और मानसिक तनाव बढ़ेगा | 21 से 23 तारीख के बीच स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा | शत्रुओ का भय रहेगा | स्त्री/पति का स्वास्थ्य नर्म रहेगा | निकट बंधुओ से मन–मुटाव रहेगा | 24 व 25 तारीख को अत्यधिक परिश्रम व दौड़धूप के बावजूद धन लाभ अल्प रहेगा | आकस्मिक खर्च अधिक रहेंगे | 26 व 27 तारीख को आय की स्थिति साधारण रहेगी | यद्यपि आकस्मिक खर्चो में बढ़ोत्तरी होगी | प्रयास करने पर अवश्य सफलता मिलेगी | 28 व 29 तारीख को उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बढ़ेगे | साहस और उत्साह को कमी से आशानुकूल लाभ नहीं होगा | 30 व 31 तारीख को मिश्रित फल प्राप्त होंगे | परिवार एवं संतान से सुख प्राप्त होगा | धन लाभ व प्रिय बंधुओ से मेल –मिलाप होगा |

वृष राशि – इ उ ए ओ वा वी वू वे वो स्वामी – शुक्र |

1 व 2 तारीख को परिश्रम का फल सफलतादायक रहेगा | आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी | लेन–देन के कार्यों में सावधानी बरते | 3 व 4 तारीख को मित्रो को लेकर तनाव की स्थिति रहेगी | पारिवारिक प्रतिकूलता रहेगी | यात्रा में हानि उठानी पड़ेगी | 5 से 7 तारीख के बीच बन्धु–बांधवों का सहयोग मिलेगा | विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे | व्यावसायिक में उथल–पुथल हो सकती है | पारिवारिक वातावरण प्रतिकूल रहेगा | 8 व 9 तारीख को किसी दूर स्थान की यात्रा से हानि होगी | घर का वातावरण अशांत रहेगा | उदर विकार की प्रबल संभावना है | 10 व 11 तारीख को आर्थिक स्थिति में सुधार होगा | रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे | वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी | 12 व 13 तारीख को शत्रु हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे | शुभ कार्यों की और मन लगेगा | राज्य से मान–सम्मान मिलेगा | 14 व 15 तारीख को नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे | सभी कार्य सरलता से संपन्न हो जायेंगे | 16 से 18 तारीख के मध्य भागदौड़ अधिक रहेगी | परेशानियों का सामना करना पड़ेगा | प्रयास जारी रखें | लाभ अवश्य मिलेगा | प्रियजनों से मेल–मिलाप होगा | 19 व 20 तारीख को किसी श्रेष्ठ व्यक्ति के सहयोग से लाभ मिलेगा | इच्छाओ की पूर्ति होगी | आय के साधनों में वृद्धि होगी | 21 से 23 तारीख के बीच घरेलु उलझनों के कारण मन चिंतित रहेगा | भूमि, मकान एवं जायदाद सम्बन्धी उलझनों के कारण गुप्त परेशानियां होगी | 24 व 25 तारीख को आय कम व आकस्मिक खर्चो में वृद्धि होगी | मानसिक अस्थिरता बनी रहेगी | परन्तु कार्य व्यवसाय में सुधार होगा | 26 व 27 तारीख को अवांछितं व्यक्तियों के कारण कार्य में परेशानी होगी | बौद्धिक कार्यों में प्रगति होगी | 28 व 29 तारीख को पारिवारिक व्यवहारों में सुख–सुविधाए व्याप्त रहेगी | परन्तु मन उदासीन और व्यर्थ की चिंता होगी | 30 व 31 तारीख को व्यवसाय व कारोबार में अनिश्चितता बनी रहेगी | स्वास्थ्य सम्बन्धी विचार उत्पन्न होंगे |

मिथुन राशि – क की कू घ ड़ छ के को हा स्वामी – बुध |

1 व 2 तारीख को अत्यधिक परिश्रम करने पर भी मनोनुकूल लाभ प्राप्त नहीं होगा | स्वयं के परिश्रम से ही सफलता मिलेगी | 3 व 4 तारीख को व्यवसाय से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे | परन्तु घरेलु उलझनों के कारण रुकावट आएगी | 5 से 7 तारीख के बीच किसी खास व्यक्ति से धोखा मिलने की संभावना है | दैनिक कार्यों में प्रगति होगी | व्यापार को बढ़ाने में मित्रों और संबधियों का सहयोग प्राप्त होगा | 8 व 9 तारीख को नए लोंगो से मेल–मिलाप होगा | अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें | विदेश यात्रा के योग है | 10 व 11 तारीख को व्यर्थ की दौड़धूप अधिक रहेगी | आय कम व खर्च अधिक रहेगा | व्यवसाय में परिवर्तन के योग है | 12 व 13 तारीख को विद्यार्थियों को सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा | समय सफलतादायक है | 14 व 15 तारीख को किसी तीर्थ स्थान की यात्रा का योग है | जमीन –जायदाद संबंधी कार्यों में उलझ सकते है | 16 से 18 तारीख के मध्य नया कार्य प्रारम्भ करना अच्छा नहीं रहेगा | स्त्री व संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे | किसी भी कार्य में हाथ डालने से सफलता के योग है | 19 व 20 तारीख को प्रेम संबंधो में प्रगाड़ता आएगी | सरकारी कार्यो में लाभ के अवसर बनेंगे | शुभ समाचार से हर्षोल्लास में वृद्धि होगी | 21 से 23 तारीख के मध्य साझेदारी के व्यवसाय में लाभ मिलेगा | लेकिन परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | स्वास्थ्य नरम रहेगा | स्थान परिवर्तन का भय रहेगा | 24 व 25 तारीख को विदेश यात्रा के योग है | गुप्त चिंता लगी रहेगी | व्यवसाय में परिश्रम के बावजूद भी लाभ कम मिलेगा | 26 व 27 तारीख को मित्रो से संपर्क बढ़ेगा | नई योजनाए बनेगी | मानसिक तनाव तथा व्यय में वृद्धि होगी | 28 व 29 तारीख को कुछ रुके हुए कार्यों में सरलता प्राप्त होगी | मित्रों की सहायता से किसी कठिन कार्य में सिद्धि होगी | 30 व 31 तारीख को निर्वाह योग्य धन प्राप्ति के साधन बनेगे | बनते कामों में अड़चने पैदा होगी | संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे |

कर्क राशि – ही हू हे हो डा डी डू डे डो स्वामी – चन्द्रमा |

1 व 2 तारीख को घर में शुभ कार्य संपन्न होंगे | स्थान परिवर्तन का भी योग है | मित्रों के द्वारा शुभ समाचार व सहयोग प्राप्त होगा | 3 व 4 तारीख को सूझ–बूझ से काम लें | लाभ की प्राप्ति होगी | शरीर का ध्यान रखें | संघर्ष बना रहेगा | यात्रा में कष्ट की संभावना है | 5 से 7 तारीख के बीच व्यवसाय में तनाव बढ़ेगा साथ ही अशुभ समाचार प्राप्त होंगे | यात्रा में असुविधा का सामना करना पड़ेगा | चोटादि की संभावना है | सतर्कता  बरते | 8 व 9 तारीख को आर्थिक स्थिति में उतार– चढ़ाव रहेगा | मनोबल बनाए रखें | प्रयास के बावजूद सभी कार्यों में सफलता मिलेगी | 10 व 11 तारीख को किसी विशिष्ट जन के संपर्क से धन लाभ होगा | क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है | 12 व 13 तारीख को गुप्त शत्रु परेशान करेंगे | खर्च में वृद्धि होगी | नौकरी व व्यवसाय में स्थान परिवर्तन की प्रबल संभावना है | 14 व 15 तारीख को उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा | रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा | भागदौड़ अधिक रहेगी | 16 से 18 तारीख के मध्य गुजारे लायक धन प्राप्ति के अवसर प्राप्त होंगे | आय अल्प खर्च अधिक होगा | व्यवसाय में तनाव और लेन–देन के मामले में झगड़ा हो सकता है | 19 व 20 तारीख को मान–सम्मान में वृद्धि और किसी धर्म स्थल की यात्रा होगी | खर्च पर अंकुश लगाए | 21 से 23 तारीख के मध्य स्त्रियों को पारिवारिक टकराव एवं विग्रह से बचना चाहिए | अत्यधिक परिश्रम के बावजूद धन लाभ और सुख – साधनों में वृद्धि होगी | 24 व 25 तारीख को धन का दुरुप्रयोग हो सकता है | व्यर्थ की भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी | धार्मिक कर्यों पर खर्च होगा | 26 व 27 तारीख को व्यर्थ के बाद– विवाद से बचें | विद्यार्थी वर्ग को इन दिनों पढाई  की और विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है | 28 वं 29 तारीख को किसी नए कार्य की योजना को क्रियान्वित रूप देने में कठिनाईयां आएगी | स्त्रियों के लिए ख़ुशी का समय है | 30 व 31 तारीख को व्यवसाय की स्थिति मध्यम रहेगी | विभिन्न अड़चनों के बावजूद दैनिक कार्य में सफलता मिलेगी |

सिंह राशि – मा मी मू मे मो टा टी टू टे स्वामी –सूर्य |

1 व 2 तारीख को प्रेम – प्रसंगों में प्रगाढ़ता आएगी | भोग– विलास के साधनों पर खर्च होगा | स्वास्थ्य की चिंता लगी रहेगी | 3 व 4 तारीख को संतान की और से कष्ट सहना पड़ेगा | सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी | परन्तु तबादले का भय है | 5 से 7 तारीख के बीच साझेदारी में विवाद हो सकता है  | व्यवसाय में वृद्धि होगी | जिम्मेदारी बढ़ेगी | 8 व 9 तारीख को विदेश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे | दैनिक कार्यो मे रूचि बढ़ेगी | कुसगति से हानि व फिजूल खर्च में वृद्धि होगी | 10 व 11 तारीख को महिला वर्ग से लाभ की प्राप्ति होगी | प्रयास सार्थक होंगे | आर्थिक स्थिति में उतार– चढ़ाव लगे रहेंगे | 12 व 13 तारीख को पैतृक सम्पति सम्बन्धी परेशानियां सामने आएगी | भागदौड़ व खर्च अधिक होगा | 14 व 15 तारीख को भाइयों व मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा | प्रेम–संबंधो में प्रगाड़ता आएगी | मांगलिक कार्य संपन्न होंगे | 16 से 18 तारीख के मध्य अत्यधिक परिश्रम के बाद धन लाभ और सुख– साधनों में वृद्धि होगी | धन का दुरुप्रयोग भी होगा | व्यर्थ की भागदौड़ और धार्मिक कार्यो पर खर्च होगा | 19 व 20 तारीख को व्यर्थ के बाद–विवाद से बचें | विद्यार्थी वर्ग को इन दिनों पढाई की और विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है | 21 से 23 तारीख के बीच किसी नए कार्य की योजना की क्रियान्वित रूप देने में मुश्किलें आएगी | व्यवसाय की स्थिति मध्यम रहेगी | मन उचाट रहेगा | 24 व 25 तारीख को विभिन्न अड़चनों के बावजूद दैनिक कार्य में सफलता मिलेगी | अफसरों का सहयोग प्राप्त होगा | 26 व 27 तारीख को क्रोध की अधिकता से कार्य बिगड़ने के योग है | सावधानी बरते | स्त्री व संतान सम्बन्धी चिंता रहेगी | 28 व 29 तारीख को कुछ मानसिक व शारीरिक शिथिलता भी पैदा होगी | व्यवसाय में तनाव व उलझने रहेगी | 30 व 31 तारीख को अत्यधिक संघर्ष के बावजूद गुजारे लायक धन प्राप्ति के अवसर प्राप्त होंगे | स्त्रियों को पारिवारिक विवाद से बचना चाहिए |

कन्या राशि – टो पा पी पू ष ण ठ पे पो स्वामी – बुध |

1 व 2 तारीख को धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी | किसी दूर स्थान की यात्रा का योग है | संघर्षो का सामना करना पड़ेगा | 3 व 4 तारीख को व्यावसायिक स्थल पर उथल–पुथल का योग है | स्थिति प्रयत्नों से बेहतर होगी | अदालती कार्यों में विजय होगी | 5 से 7 तारीख से मध्य शत्रु आश्चर्यचकित रहेंगे | समय आनंदमयी गुजरेगा | किसी महत्वपूर्ण कार्य के सपन्न होने की खबर आएगी | मानसिक परेशानी हो सकती है | 8 व 9 तारीख को मिश्रित फल प्राप्त होंगे | धन लाभ के साथ साथ खर्च भी अत्यधिक होगा | नियत्रण रखें | 10 व 11 तारीख को घरेलु एवं व्यावसायिक उलझनों के कारण परेशानियां बढ़ेगी | मनोंरजन एवं विलासादि कार्यो पर खर्च होगा | 12 व 13 तारीख को देश– विदेश में संपर्क सूत्र बढ़ेंगे | स्त्रियों के लिए यह समय व्यस्ततापूर्ण रहेगा | स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरते | 14 व 15 तारीख को धर्म–कर्म में रूचि बढ़ेगी | राज दरबार में जाने से मान–सम्मान बढ़ेगा | व्यवसाय / नौकरी में उन्नति के साधन बनेगे | 16 से 18 तारीख के बीच घर की सुख–शांति में मित्रों द्वारा विघ्न पड़ेगा | थोड़ी सी उत्तेजना से काम बिगड़ सकता है | माता–पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें | 19 व 20 तारीख को स्त्री एवं संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे | अकस्मात यात्रा होगी | स्त्रियों के लिए समय लाभदायक रहेगा | 21 से 23 तारीख के बीच अत्यंत संघर्ष पूर्ण परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा | व्यवसाय, नौकरी में विघ्न बाधाएं उत्पन्न होगी | घरेलु उलझने उमरती व सिमटती रहेगी | 24 व 25 तारीख को माता–पिता से मन–मुटाव रहेगा | शत्रु प्रबल होंगे | साझेदारी के कार्यों मे हानि होगी | अफसर तरक्की में बाधाएं उत्पन्न करेंगे | 26 व 27 तारीख को आय कम और व्यय अधिक रहेगा | आलस्य के कारण काम रुक जाएँगे | अचानक यात्रा का योग भी है | 28 व 29 तारीख को किसी मित्र की सहायता से कोई रुका हुआ कार्य बनेगा | धन लाभ के अवसर मिलेंगे | 30 व 31 तारीख को परिवार में शुभ एवं धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा | वैचारिक मतभेद व अपनी ही गलती से परेशानी मतभेद व अपनी ही गलती से परेशानी उत्पन्न हो सकती है |

तुला राशि – रा री रू रे रो ता ती तू ते स्वामी – शुक्र |

1 व 2 तारीख को घर में शुभ कार्य होंगे | किसी तीर्थ स्थान की यात्रा का योग है | अर्थपूर्ण लाभ प्राप्त होगा | 3 व 4 तारीख को मनोकामनाओ की पूर्ति होगी | विघ्नों के बावजूद सफलता की प्राप्ति होगी | सुख–सुविधाओं में वृद्धि होगी | 5 से 7 तारीख के बीच पिछला रुका हुआ धन मिलने की संभावना है | कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी | मित्रों से शुभ सन्देश मिलेंगे | छोटी–छोटी बातो  से रिश्तेदारी में मन–मुटाव हो सकता है | 8 व 9 तारीख को अस्वस्थता के कारण कार्य मे मन नहीं लगेगा | मानसिक चिंता बनी रहेगी | भागदौड़ व खर्च मे वृद्धि होगी |10 व 11 तारीख को प्रेम–प्रसंगो में स्थिरता आएगी | अनुचित कार्य करने से हानि हो सकती है | मन पर नियंत्रण रखें | 12 व 13 तारीख को निर्वाह योग्य धन की प्राप्ति होगी | स्त्री व संतान की ओर से कष्ट सहना पड़ेगा | उदर विकार की प्रबल संभावना है | 14 व 15 तारीख को कोर्ट–कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी | शत्रु परास्त होंगे | आय में बढ़ोत्तरी होगी | ख़ुशी का माहौल रहेगा | 16 से 18 तारीख के बीच किसी मित्र के सहयोग से बिगडा कार्य बनेगा | विघ्न–बाधाओं के बावजूद निर्वाह योग्य धन के साधन बनते रहेंगे | खर्च की भी अधिकता रहेगी | 19 व 20 तारीख को कुछ आलस्य का माहौल रहेगा | किसी की जिम्मेदारी न लें | नुक्सान हो सकता है | मानसिक तनाव बढ़ेगा | 21 से 23 तारीख के बीच गुप्त शत्रुओ से एवं वाहनादि चलते समय सावधानी बरते | चोटादि का भय होगा | उलझनों के बावजूद लक्ष्य प्राप्ति में सफलता मिलेगी | 24 व 25 तारीख को शुभ मांगलिक कार्यों पर खर्च होगा | आत्मीय–जनों के संसर्ग में महत्वकांक्षाए फलीभूत होगी | 26 व 27 तारीख को स्त्री व संतान संबंधी शुभ सूचना मिलेगी |किसी निकट बंधू से विरोध पैदा होने के संकेत है | 28 व 29 तारीख को  किसी प्रिय मित्र की सहायता से कुछ रुके हुए कार्य बनेंगे | किसी नए कार्य की योजना बनेगी | 30 व 31 तारीख को धर्म– कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी | गृह में कोई मंगल कार्य होगा | अचानक खर्च में वृद्धि होगी | कर्ज भी लेना पड़ सकता है |

वृश्चिक राशि – तो ना नी नू ने नो या यी यू स्वामी –मंगल |

1 व 2 तारीख को आर्थिक उलझनों के कारण मन परेशान रहेगा | सोची योजनाओं में विघ्न– बाधाओं का सामना करना पड़ेगा | 3 व 4 तारीख को चोटादि का भय रहेगा | कठिन परिस्थितियों के बावजूद रहेंगे | 5 से 7 तारीख के मध्य मान–प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरते | अधिकतर समय व्यर्थ के कामों में व्यतीत होगा | व्यवसाय की स्थिति मध्यम रहेगी | 8 व 9 तारीख को परिश्रम व दौड़धूप अधिक रहेगी | फिर भी निर्वाह योग्य धन की प्राप्ति होगी | स्थान परिवर्तन भी होने के योग है | 10 व 11 तारीख को व्यवसाय में उतार – चढ़ाव  व अल्प परेशानियां रहेगी | सिर दर्द, आँखों में कष्ट व चर्म रोग होने का भय रहेगा | 12 व 13 तारीख को वाहनादि की खरीदारी में हानि हो सकती है | सोच–समझकर काम लें | कार्य व्यवसाय में व्यवस्तताएँ बढ़ेगी | 14 व 15 तारीख को विलासादि पदार्थो पर खर्चो की अधिकता रहेगी | पारिवारिक तनाव उत्पन्न हो सकता है | 16 से 18 तारीख के बीच आर्थिक समस्याएं उमरेगी | क्रोध की अधिकता व खर्च भी अधिक रहेगा | बनते कामों में रुकावटे आएगी | अस्थिरता बनी रहेगी | 19 व 20 तारीख को मानसिक तनाव ओर कुछ विपरीत परिस्थितियों का भी सामना रहेगा | धर्म–कर्म में रूचि बढ़ेगी | 21 से 23 तारीख के बीच धार्मिक कार्यों को करने में प्रयासरत रहेंगे | स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है | यात्रा पर खर्च ओर व्यर्थ की परेशानी रहेगी | 24 व 25 तारीख को विघ्न–बाधाओं के बावजूद धन प्राप्ति के अवसर सामने आएंगे | भाई – बंधुओ में मन–मुटाव के योग है | 26 व 27 तारीख को व्यवसाय में व्यर्थ की परेशानियां और क्रोध की अधिकता से स्वास्थ्य में खराबी होगी | 28 व 29 तारीख को धन संबंधी विशेष चिंता बनी रहेगी | खर्च में बढ़ोत्तरी होगी | लेन–देन करते समय सावधानी बरते | 30 व 31 तारीख को किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से बिगड़े कार्यों में सुधार होगा | धर्म–कर्म एवं परोपकार के कार्यों में रुझान अधिक रहेगा |

धनु राशि – ये यो भा भी भू धा फा ढा भे स्वामी – वृहस्पति |

1 व 2 तारीख को धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों कीs ओर रूचि बढ़ेगी | अच्छे लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे | 3 व 4 तारीख को कुछ बिगड़े कामों में सुधार होगा | धन लाभ व उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे | पारिवारिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी | 5 से 7 तारीख के बीच किसी शुभ कार्य पर धन खर्च होगा | लेकिन पारिवारिक तनाव बना रहेगा | भलाई करने पर भी बुराई मिलेगी | स्वास्थ्य संबंधी विशेष सावधानी बरते | 8 व 9 तारीख को मिला–जुला फल प्राप्त होगा | व्यवसाय में उन्नति व लाभ के अवसर प्राप्त होंगे | तीर्थ स्थल की यात्रा का योग है | 10 व 11 तारीख को भोग – विलास के कार्यों पर धन का अपव्यय होगा | रुकावटों के बावजूद बिगडा कार्य बनेगा | 12 व 13 तारीख को वाहनादि का सुख प्राप्त होगा | 14 व 15 तारीख को विद्या में सफलता प्राप्त होगी | विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति होगी | गढ़ा हुआ धन मिलने के योग है | 16 से 18 तारीख के मध्य कार्यक्षेत्र मे स्थिति अनुकूल रहेगी | शुभ कार्यों पर व्यय अधिक होगा | स्त्री एवं परिवार सम्बन्धी सुखों में वृद्धि होगी | नवीन कार्य की योजना बनेगी | 19 व 20 तारीख को किसी प्रिय एवं श्रेष्ठ जन के साथ संपर्क स्थापित होंगे | छोटे–छोटे कार्यों के निपटने से लाभ होगा | 21 से 23 तारीख के बीच अकस्मात भ्रमण का प्रोग्राम बनेगा | अतिथिजनों ओर मित्रों का सहचार्य आनंदित करेगा | नए लोगो से मेल–जोल लाभकारी होगा | सुख–साधनों मे वृद्धि होगी | 24 व 25 तारीख को धन हानि एवं किसी उच्च अधिकारी से विरोध पैदा होगा | शरीर कष्ट व मानसिक तनाव अधिक रहेगा | 26 व 27 तारीख को बनते कामों में रुकावटे पैदा होगी | आर्थिक स्थिति में सुधार होगा | रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे | 28 व 29 तारीख को निर्वाह योग्य धन की प्राप्ति होगी | किसी प्रिय बंधू से मुलाकात होगी | मन ख़ुशी से भर उठेगा | 30 व 31 तारीख को महिलाओ को परिवार में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा | माता–पिता का सहयोग विशेष लाभकारी सिद्ध होगा |

मकर राशि – भो जा जी खी खू खे खो गा गी स्वामी – शनि |

1 व 2 तारीख को दैनिक कार्यों में प्रगति होगी | व्यापार को बढ़ाने में मित्रो और संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा | 3 व 4 तारीख को नए लोगों से मेलजोल होगा | विदेश संबंधी कार्यो में प्रगति होगी | स्वास्थ्य संबंधी विकार उत्पन्न होंगे | 5 से 7 तारीख के बीच अकस्मात किसी सूचना से प्रतिष्ठा और मांगलिक कार्यो में विघ्न उत्पन्न होंगे | परन्तु पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा | प्रेम – प्रसंगों में अड़चने आएगी | 8 व 9 तारीख को कार्य व्यवसाय में परिश्रम के बावजूद लाभ की संभावना बढ़ेगी | भोग – विलास के कार्यो पर खर्च होगा | 10 व 11 तारीख को परिवार में धार्मिक उत्सव एवं शुभ कार्य होंगे | भूमि व वाहनादि का क्रय–विक्रय करने की योजना बनेगी | 12 व 13 तारीख को विद्यार्थियों को लग्न परिश्रम से कार्य करने पर सफलता प्राप्त होगी | समय का सदुप्रयोग करे | 14 व 15 तारीख को स्वास्थ्य में खराबी और व्यर्थ का तनाव रहेगा साझेदारी के कार्यों में हानि होगी | अफसर तरक्की में बाधाए उत्पन्न करेंगे | 16 से 18 तारीख के बीच संघर्ष के बावजूद धन लाभ के साधन बनते रहेंगे | किसी मित्र की सहायता से कोई रुका हुआ कार्य बनेगा |स्त्री सुख एवं परिवार में ख़ुशी का अवसर मिलेगा | 19 व 20 तारीख को परिवार में किसी शुभ कार्य पर खर्च होगा | किसी श्रेष्ठ जन एवं महापुरुष के आशीवार्द से बिगड़े कार्य बनेगे | 21 से 23 तारीख के बीच धन का आकस्मिक खर्च अधिक व तनाव बढ़ेंगे | अवांछित स्थान परिवर्तन से परिवार में कलह –क्लेश और तनाव रहेगा | पैतृक सम्पति से लाभ प्राप्त होगा | 24 व 25 तारीख को आमदनी में कमी व खर्च में बढ़ोत्तरी होगी | व्यर्थ की भागदौड अधिक रहेगी | मन परेशान रहेगा | 26 व 27 तारीख को मिश्रित फल घटित होंगे | किसी प्रियजन से मुलाकात होगी | आकस्मिक पदोन्नति एवं धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे | 28 व 29 तारीख को हानि, शरीर कष्ट, आय कम तथा आकस्मिक खर्च अधिक होंगे | यात्रा एवं सुख–साधनों पर खर्च होगा | 30  व 31 तारीख को कैरियर संबंधी अधिक चिंता रहेगी | क्रोध व उत्तेजना से कोई बना हुआ कार्य बिगड़ने योग है |

कुम्भ राशि – गू गे गो सा सी सू से सो दा स्वामी –शनि |

1 व 2 तारीख को व्यवसाय एवं नौकरी में उन्नति के लिए विशिष्ट व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त करे | 3 व 4 तारीख को विदेशी कार्यों में प्रगति व सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ेगा | अकस्मात धन लाभ में विघ्न उत्पन्न होंगे | 5 से 7 तारीख के बीच परिवार में तनाव रहेगा | विद्यार्थी वर्ग को विद्या मे विघ्न व संघर्ष का सामना रहेगा | 8 व 9 तारीख को स्वास्थ्य मे खराबी के भी संकेत है | सतर्कता बरते | किसी निकट सहयोगी से धन एवं सहायता मिलेगी | 10 व 11 तारीख को विघ्न– बाधाओं के बावजूद निर्वाह योग्य धन की प्राप्ति होती रहेगी | धर्म –कर्म में विशेष रूचि रहेगी | 12 व 13 तारीख को किसी निकट बंधू से टकराव होगा | मानसिक तनाव एवं उलझनपूर्ण परिस्थितियां उत्पन्न होगी | 14 व 15 तारीख को शत्रुपक्ष से सावधान रहे | चोटादि का भय बना रहेगा | उच्च प्रतिष्ठित व्यक्तियों के संपर्क से लाभ मिलेगा | 16 से 18 तारीख के बीच पारिवारिक समस्याओ के कारण उलझने बढ़ेगी | व्यवसाय में आंशिक लाभ एवं विलासादि कार्यो पर खर्च होगा | क्रोध से बना हुआ कार्य बिगड़ने के योग है | 19 व 20 तारीख को आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी | वाहनादि सावधानीपूर्वक चलाएं | दुर्घटना हो सकती है | 21 से 23 तारीख के बीच मित्रवर्ग व संबंधियों के सहयोग से ही विशेष कार्यों में सफलता प्राप्त होगी | महिलाओ का परिवार में एकता बनाए रखने के लिए प्रयासरत रहना पड़ेगा | 24 व 25 तारीख को व्यवसाय में उन्नति होगी | राजपक्ष से मान–सम्मान में वृद्धि होगी | माता–पिता के सहयोग से कुछ समस्याओ में सुधार होगा | 26 व 27 तारीख को परिवार संबंधी चिंता, गुप्त रोग और सरकारी कार्यों में विघ्नो का सामना करना पड़ेगा | 28 व 29 तारीख को तनाव एवं उलझनों के बावजूद धन के साधन बनते रहेंगे | संतान की ओर से कोई ख़ुशी प्राप्त होगी | 30 व 31 तारीख को वैवाहिक जीवन में व्यर्थ का तनाव बना रहेगा | किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी | प्रभु भक्ति की ओर झुकाव अधिक रहेगा |

मीन राशि– दी दू थ झ ञ दे दो चा ची स्वामी – बृहस्पति |

1 व 2 तारीख को कारोबार मध्यम रहेगा | विघ्न – बाधाओं के बावजूद धन की प्राप्ति होगी | विलासादि कार्यों पर धन खर्च होगा | 3 व 4 तारीख को घर–परिवार की ओर से चिंता उत्पन्न होगी | कुछ घरेलु परेशानियां व मानसिक तनाव उत्पन्न होंगे | 5 से 7 तारीख के बीच शारीरिक कष्ट का भय रहेगा | आर्थिक स्थिति में सुधार होगा | आत्मविश्वास से लिए गए कार्य में अवश्य सिद्धि मिलेगी | पारिवारिक मतभेद उत्पन्न होंगे | 8 व 9 तारीख को परिश्रम व दौड़धूप अधिक रहेगी | लेकिन निर्वाह योग्य धन की प्राप्ति होगी | कार्य कुशलता में वृद्धि होगी | 10 व 11 तारीख को व्यवसाय में उतार–चढ़ाव व अल्प परेशानियां रहेगी | स्थान परिवर्तन भी होने के योग है | 12 व 13 तारीख को सिर दर्द, आँखों में कष्ट व चर्म रोग होने का भय रहेगा | विशेष सावधानी बरते | सूर्य मन्त्र का पूजन करना शुभ रहेगा | 14 व 15 तारीख को विघ्नों और बाधाओं के बावजूद धन प्राप्ति के साधनों में बढ़ोत्तरी होगी | पराक्रम में वृद्धि होगी | 16 से 18 तारीख के बीच परिवार व मित्रो का सहयोग प्राप्त होगा | योजनाओ को कार्यरूप देने में विघ्न उत्पन्न होंगे | महत्वपूर्ण कार्यों में बुजुर्गो से विचार–विमर्श लाभकारी होगा | 19 व 20 तारीख को अचानक दुर्घटना के योग है | सावधानी बरते | मान–सम्मान में कमी रहेगी | अपनों से मन–मुटाव रहेगा | 21 से 23 तारीख के मध्य कोर्ट–कचहरी से संबंधित मामले निपट जायेंगे | लेकिन शत्रु फ़साने की कोशिश करेंगे | प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग है | प्रयास जारी रखें | 24 व 25 तारीख को को किसी मित्र के सहयोग से कोई बिगड़ा कार्य बनेगा | आमोद–प्रमोद के साधनों  में वृद्धि होगी | 26 व 27 तारीख को धन एवं सुख–शांति में वृद्धि होगी | लेकिन संतान संबंधी चिंता बनी रहेगी | खर्च पर नियत्रण रखे | 28 व 29 तारीख को किसी विशिष्ट व्यक्ति से तकरार व मन– मुटाव रहेगा | राजनीतिज्ञों से संपर्क बनाये रखे | लाभ मिलेगा | 30 व 31 तारीख को जल्दबाजी करने पर विपरीत परिणाम मिल सकते है | प्रेम–प्रसगों में प्रगाढ़ता आएगी |

Comments are closed.