राशिफल मई 2019

Spread the love

मेष राशि- ( चू चे चो ला ली लू ले लो अ)

स्वामी- मंगल

शुभ रत्न- मूंगा |

अधीनस्थ कर्मचारी या पडोसी के कारण तनाव मिल सकता है | स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है | किसी भी अनजान व्यक्ति से मेल जोल न बढ़ाए |1 व 2 तारीक को आर्थिक दृष्टि से आप निरर्थक मामलो में उलझे रहेंगे । प्रभावशाली महानुभावो से परिचय / संपर्क कायम होगा । 3 व 4 तारीक को शारीरिक कष्ट होगा । स्थानांतरण का भय भी बना रहेगा । किसी कार्य में विलम्ब होने से मानसिक तनाव व परेशानी होगी । 5 से 7 तारीक के बीच धन लाभ व बिगड़े कार्यो में सुधार होगा । किसी श्रेष्ट व्यक्ति से संपर्क होगा । विशेष अवसरों और उत्सवों में जाने में मान – सम्मान में वृद्धि होगी । 8 व 9 तारीक को परिश्रम व दौड़धूप अधिक रहेगी । फिर भी निर्वाह योग्य धन की प्राप्ति होगी विदेश कार्यो में विघ्न होंगे । 10 व 11 तारीक को व्यवसाय में उतार- चढ़ाव व अल्प परेशानिया रहेगी | सिर दर्द, आँखों में कष्ट व चर्म रोग होने का भय रहेगा | 12 व 13 तारीख को विशेष सावधानी बरते | समय का सदुपयोग करे | धर्म-कर्म में रूचि रहेगी | माता-पिता का सहयोग मिलेगा | 14 व 15 तारीख को किसी उच्च प्रतिष्ठित व्यक्ति की सहायता से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी | संतान पक्ष से मान-सम्मान में वृद्धि होगी | 16 से 18 तारीख के बीच विघ्नो और बाधाओं के बावजूद धन प्राप्ति के साधनो में बढ़ोत्तरी होगी | अत्यधिक खर्च से परेशानी होगी | पराक्रम में वृद्धि, व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी | 19 व 20 तारीख को परिवार व मित्रो का सहयोग प्राप्त होगा | योजनाओ को कार्यरूप देने से विघ्न उत्पन्न होंगे | 21 से 23 तारीख के मध्य विद्यार्थियों का अधिकतर समय मित्रो और संबंधियों में व्यतीत होगा | किसी निकट-बन्धु से कपटपूर्ण धोखा मिलने के संकेत है | सावधानी बरते | 24 व 25 तारीख को बिगड़े कार्यो में सफलता मिलेगी | स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी | परिश्रम एवं पुरुषार्थ अधिक रहेगा |26 व 27 तारीख को कठिन परिस्थितियों के बावजूद निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे | मित्रो का सहयोग मिलेगा | 28 व 29 तारीख को क्रोध एवं उत्तेजना से बचना चाहिए अन्यथा स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा | जिस कारण मन उचाट रहेगा | 30 व 31 तारीख को व्यवसाय/ नौकरी में परिवर्तन का विचार बनेगा | आय कम और धन का अपव्यय होगा |

वृष राशि – ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो)

स्वामी – शुक्र

शुभ रत्न- हीरा |

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा | चल या अंचल संपत्ति में वृद्धि के योग है, लेकिन वाणी पर संयम न रखने से व्यर्थ की उलझने रहेगी | व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी | 1 व 2 तारीख को कुछ रुके हुए कार्यो में सफलता मिलेगी | धन लाभ एवं उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे | अपने कार्य में कार्यरत रहे | 3 व 4 तारीख को दुर्घटना से चोटादि लगने की आशंका है, सावधानी बरते | अकस्मात धन का अपव्यय बढ़ेगा | 5 से 7 तारीख के मध्य तथा दौड़धूप अधिक रहेगी | दिमागी तनाव एवं उलझने बढ़ेगी | किसी नजदीकी मित्र की सहायता से सान्त्वना मिलेगी | मन हर्षित होगा | 8 व 9 तारीख को किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी | भाई-बंधुओ से सहयोग प्राप्त होगा | अकस्मात धार्मिक स्थल की यात्रा होगी | 10 व 11 तारीख को विद्यार्थियों को विद्या में सफलता के लिए अत्यंत परिश्रम एवं स्वाध्याय करने से लाभ होगा | प्रयासरत रहे | 12 व 13 तारीख को परिवार में ख़ुशी का समाचार मिलेगा | शत्रुओ के कारण कोई कार्य रुक सकता है | सतकर्ता बनाये रखे | 14 व 15 तारीख को महिलाओ को लोक व्यवहार करते समय सावधान रहना चाहिए | परिवार में एकता बनाए रखने के लिए प्रयास जारी रखे | 16 से 18 तारीख के मध्य कार्य व्यवसाय में उन्नति व प्रगति के कुछ मार्ग प्रशस्त होंगे | कुछ बिगड़े कार्यों में विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क करने से सुधार होगा |19 व 20 तारीख को गृह में कोई मंगल कार्य होगा | परिवार में भाई-बंधुओ का सहयोग प्राप्त होगा | विदेश यात्रा के योग भी है | 21 से 23 तारीख के बीच मित्र वर्ग हानि पहुंचाने की चेष्टा करेंगे | किसी पर भी भरोसा करना हानिकारक होगा | अपना कार्य स्वयं करना शुभ रहेगा | 24 व 25 तारीख को समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी | परन्तु व्यर्थ के तनाव से स्वास्थ्य में गड़बड़ एवं परेशानी होगी | सोची हुई योजनाओ में आंशिक सफलता मिलेगी | 26 से 27 तारीख को कुछ बिगड़े कार्य बनेंगे | धन प्राप्ति व पदोन्नति के योग है | क्रोध एवं उत्तेजना से बचे | 26 व 29 तारीख को आलस्य में वृद्धि, स्वास्थ्य में. खराबी और व्यर्थ के कर्मो में अधिक धन व समय नष्ट होगा | सवारी आदि का सुख मिलेगा | 30 व 31 तारीख को परिवार में महिलाओ को संतान व पति के स्वास्थ्य सबंधी चिंता रहेगी | विशेष अवसरों और उत्सवों पर आना-जाना होगा |

मिथुन राशि- ( क की कू घ ड़ छ के को हा)

स्वामी- बुध

शुभ रत्न- पन्ना

रोग और शत्रु तन और मन को दुर्बल बनाएगे, जबकि शिक्षा के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा | लग्न से कार्य करने पर सफलता पाना निश्चित है | 1 व 2 तारीख को आय कम और खर्च अधिक होगा | व्यर्थ की भागदौड और फिजूल खर्चे बढ़ेंगी | धन की हानि एवं स्वास्थ्य नर्म होगा | 3 व 4 तारीख को बनते कार्यों में विघ्न उत्पन्न होंगे | संतान सम्बन्धी कष्ट एवं चिंता बढ़ेगी | मन में अशांति रहेगी | 5 से 7 तारीख के बीच कोई मंगल कार्य होगा | उत्साह एवं परिश्रम में वृद्धि होगी | कार्य व्यवसाय सम्बन्धी में समय व्यतीत होगा | संतान के कैरियर सम्बन्धी चिंता रहेगी | 8 व 9 तारीख को कारोबार मध्यम होगा | किसी श्रेष्ठ व्यक्ति के सहयोग से जटिल कार्य हल होने के आसार बढ़ेंगे | 10 व 11 तारीख को विघ्न-बाधाओं के बावजूद धन प्राप्ति होगी | खर्च भी अधिक होगा | धर्म-कर्म में विशेष रूचि रहेगी | 12 व 13 तारीख को सयम और संतुलन बनाए रखने से कारोबारी परेशानी कम होगी | व्यर्थ यात्रा से बचे | ज्यादातर खर्च सुख-साधनो पर होगा | 14 व 15 तारीख को परिवार में कुछ तनाव और असुखद माहौल रहेगा | धन का लेन- देन करते समय सावधानी बरते | 16 से 18 तारीख के बीच व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी | परन्तु निर्वाह योग्य धन की प्राप्ति होगी | मानसिक चिंताए बढ़ेगी | खर्चो की अधिकता होगी | किसी गंभीर समस्या का सामना होगा | 19 व 20 तारीख को अत्यधिक संघर्ष के बाद नौकरी में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे | निकट बंधुओ से मन मुटाव होगा | 21 से 23 तारीख के मध्य स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी, आँखों में कष्ट रहेगा | पारिवारिक सदस्यो के व्यवहार में कुछ रूखापन और असंतुष्टता प्रकट होगी | मन परेशां रहेगा | 24 व 25 तारीख को मानसिक तनाव एवं घरेलु उलझने बढ़ेगी | अत्यधिक परिश्रम करने पर गुजारे लायक ही प्राप्त होगा | 26 व 27 तारीख को अत्यधिक क्रोध एवं उत्तेजना से कार्य बिगड़ने के योग है | स्त्री व संतान सम्बन्धी चिंता रहेगी | 28 व 29 तारीख को अधिकांश समय सोच-विचार में गुजरेगा | स्वास्थ्य में गड़बड़ी और व्यवसाय में उलझनों का सामना रहेगा | 30 व 31 तारीख को उच्च प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क बढ़ेंगे | नौकरी एवं व्यवसाय में उन्नति के अनेक अवसर मिलेंगे |

कर्क राशि- (ही हु हे हो डा डी डू डे डो)

स्वामी- चन्द्रमा

शुभ रत्न- मोती |

चल व अचल संपत्ति के मामले में ऋण की प्रक्रिया सफल होगी | व्यावसायिक मामले में प्रगति होगी | पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी | धन, सम्मान में वृद्धि होगी | 1 व 2 तारीख को आर्थिक दृष्टि से आप निरर्थक मामलो में उलझे रहेंगे | शारीरिक कष्ट व पेट सम्बन्धी विकार उत्पन्न होंगे | 3 व 4 तारीख को प्रभावशाली महानुभावो से परिचय/ संपर्क कायम होगा | स्थानांतरण का भय भी बना रहेगा | 5 से 7 तारीख के मध्य किसी विशेष कार्य में विलम्ब होने से मानसिक तनाव व परेशानी होगी | भाई-बन्धु से मन मुटाव होगा | परिवार में आर्थिक तंगी से परेशानी होगी | 8 व 9 तारीख को परिश्रम व दौड़धूप अधिक रहेगी | फिर भी निर्वाह योग्य धन की प्राप्ति होगी | स्थान परिवर्तन भी होने के योग है | 10 व 11 तारीख को व्यवसाय में उतार-चढ़ाव व अल्प परेशानिया रहेगी | सिर दर्द, आँखों में कष्ट व चर्म रोग होने का भय रहेगा | 12 व 13 तारीख को समय का सदुपयोग करे | निजी कारणों से उचित लाभ प्राप्त होगा | क्रय- विक्रय करते समय सावधानी बरते | 14 व 15 तारीख को वाहनादि से चोटादि का भय होगा | तामसिक भोजन (नशादी ) से परहेज करे | स्वास्थ्य में खराबी व गुप्त चिंता रहेगी | 16 से 18 तारीख के बीच विघ्नो और बाधाओं के बावजूद निर्वाह योग्य धन प्राप्ति के साधन हो सकेंगे | परन्तु अत्यधिक खर्च से परेशानी होगी | पराक्रम में वृद्धि होगी | 19 व 20 तारीख को परिवार में मित्रो का सहयोग प्राप्त होगा | योजनाओ को कार्यरूप देने में विघ्न उत्पन्न होगा | 21 से 23 तारीख के मध्य किसी तीर्थ स्थान अथवा पर्यटन स्थल की यात्रा होगी | अकस्मात धन खर्च बढ़ेंगे | घरेलु उलझने भी बढ़ेगी | पैतृक सम्पति प्राप्त होगी | 24 व 25 तारीख को कोई बनता हुआ कार्य अचानक रुक सकता है | जमीन-जायदाद सम्बन्धी कुछ परेशानी उत्पन्न होने के संकेत है | 28 व 29 तारीख को शत्रु सरगर्म होंगे | स्वास्थ्य भी कुछ ठीक नहीं रहेगा | सावधानी बरते | पारिवारिक समस्याए उत्पन्न होगी | 30 व 31 तारीख को विद्यार्थी वर्ग के लिए चुनौतीपूर्ण समय होगा | परोपकार एवं धार्मिक कार्यों की ओर रूचि बढ़ेगी |

सिंह राशि- (मा मी मू में मो टा टी टू टे)

स्वामी-सूर्य

शुभ रत्न- माणिक

व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी | पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा | सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्य में रूचि लेंगे | चल या अचल संपत्ति का प्रयास सार्थक होगा | 1 व 2 तारीख को अनेक कठिनाइयों के बावजूद गुजारे लायक धन प्राप्त होगा | व्यर्थ की चिंताओं से मानसिक तनाव रहेगा | 3 व 4 तारीख को आय मध्यम रहेगी | साझेदारी के कार्यों में हानि होगी | किसी पर भी अधिक भरोसा न करे अन्यथा हानि होगी | 5 से 7 तारीख के बीच संतान की ओर से सहयोग प्राप्त होगा | वाहनादि चलाते समय तथा क्रय-विक्रय करते समय सावधानी बरते | गुप्त शत्रुओ से सावधान रहे | 8 व 9 तारीख को नौकरी व व्यापार में उन्नति के लिए उच्च व प्रतिष्ठित व्यक्तियों का संपर्क व सहयोग लाभकारी रहेगा | 10 व 11 तारीख को निर्वाह योग्य धन की प्राप्ति होगी, परन्तु खर्च की भी अधिकता रहेगी | विदेश गमन की योजना बनेगी | 12 व 13 तारीख को संपर्क बनाए रखे | प्रयास करने पर कामयाबी मिलेगी | अत्यधिक व्यय भार से सावधानी बरते | नए लोगो से मुलाकात होगी | 14 व 15 तारीख को विभिन्न योजनाओ की तरफ ध्यान होने से हानि का भय रहेगा | अधिकांश समय व्यर्थ के कार्यों में उलझे रहेंगे | 16 से 18 तारीख के मध्य व्यवसाय की दृष्टि से शुभ रहेगा | शुभ कार्यों पर व्यय होगा | परिवार में सुख-साधनो के कारण तनाव रहेगा | आय से व्यय अधिक होगा | 19 व 20 तारीख को सोची हुई योजनाओ में प्रगति होगी | स्त्री वर्ग को समाज में प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए परिश्रम व प्रयास करना पड़ेगा | 21 से 23 तारीख के मध्य अफसरों से तनाव रहेगा | विद्यार्थियों की विद्या में अरुचि ओर व्यर्थ के कामो में समय नष्ट होगा | उच्च प्रतिष्ठित लोगो से मेल जोल होगा | 24 व 25 तारीख को परिवार में अस्थिर स्थिति रहेगी | प्रियजनों के सहयोग से कोई बिगड़ा कार्य बनेगा | सुख-साधनो पर खर्च होगा | 26 व 27 तारीख को विशेष दौड़धूप के पश्चात ही आय के साधनो में वृद्धि होगी | अकारण ही परिवार में तनाव उत्पन्न होगा | 28 व 29 तारीख को अधिकतर समय मनोरंजन आदि कार्यों में व्यतीत होगा | विद्यार्थियों को गत किए परिश्रम और प्रयास फलीभूत होंगे | 30 व 31 तारीख को परिवार में सुखद माहौल होते हुए भी पारिवारिक चिंता रहेगी | नौकरी एवं व्यवसाय में धन लाभ के अवसर मिलेंगे |

कन्या राशि- (टो पा पी पु ष ण ठ पे पो)

स्वामी-बुध

शुभ रत्न-पन्ना |

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी | दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे | कर्मक्षेत्र में कुछ व्यवधान आ सकते है | पूजा पाठ से सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा | 1 व 2 तारीख को आशा के विपरीत खर्च अधिक रहेगा | घरेलु उलझने बढ़ेगी | नई-नई योजनाए बनाने में समय व्यतीत होगा | 3 व 4 तारीख को नौकरी के बारे में तनाव रहेगा | धन की कमी, स्थान परिवर्तन और वाहनादि संबंधी परेशानी होगी | 5 से 7 तारीख के बीच अकस्मात विदेशी सम्बन्धियों से लाभ के अवसर मिलेंगे | धन लाभ एवं पदोन्नति के भी योग है | शत्रु पीछे करने की कोशिश करेंगे, सतर्क रहे | 8 व 9 तारीख को विशेष परिश्रम एवं सफलता मिलने के संयोग बनेंगे | अधिक व्यय से मानसिक तनाव रहेगा | 10 व 11 तारीख को विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क बढ़ेंगे | धन की हानि और व्यावसायिक क्षेत्र में संघर्ष के हालात बनेंगे | 12 व 13 तारीख को व्यर्थ की परेशानी और व्यस्तताएं बढ़ेगी | स्वास्थ्य में खराबी और मानसिक तनाव होने के योग है | 14 व 15 तारीख को पति-पत्नी में मनमुटाव के कारण मानसिक तनाव रहेगा | आँखों व सिर में पीड़ा रहेगी | खर्च में वृद्धि होगी | 16 से 18 तारीख के बीच विघ्नो के बावजूद कार्य व्यवसाय में उन्नति के योग है | मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी और परिवार में कुछ ख़ुशी का माहौल बनेगा | 19 व 20 तारीख को जमीन-जायदाद तथा वाहनादि का क्रय-विक्रय होने के योग है | सरकारी कार्यो में विघ्न उत्पन्न होंगे | 21 से 23 तारीख के बीच व्यवसाय में अपनी कार्य शैली में परिवर्तन के उपरांत लाभ के अवसर मिलेंगे | किसी नए मित्र के साथ संबंध बनेगे | परिवार में वातावरण सुखद रहेगा | 24 व 25 तारीख को आय की अपेक्षा धन का खर्च अधिक, परिवार में शुभ एवं धार्मिक उत्सव तथा अपने गुरुजनो से संपर्क व शुभ लाभ होगा | 26 व 27 तारीख को अड़चनों के बावजूद दैनिक कार्यो में प्रगति होगी | परिवार में सुख साधनो पर खर्च होगा | मन हर्षित होगा | 28 व 29 तारीख को सामाजिक उत्सवों में समय व्यतीत होगा | मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि और उत्साह से कार्य करने पर सफलता के अवसर मिलेंगे | 30 व 31 तारीख को भूमि-जायदाद एवं वाहनादि पर खर्च अधिक व क्रय-विक्रय होने के योग है | अचानक यात्रा भी करनी पड़ सकती है |

तुला राशि- ( रा री रु रे रो ता ती तू ते)

स्वामी-शुक्र

शुभ रत्न- हीरा |

चल या अचल संपत्ति में वृद्धि का योग है | दांपत्य जीवन सुखमय होगा | पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी | व्यासायिक मामलो में प्रगति होगी | रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे | 1 व 2 तारीख को वाहन तथा अन्य सुख साधनो पर खर्च अधिक होगा | गृह में कोई मंगल कार्य होगा | 3 व 4 तारीख को किसी उच्च प्रतिष्ठित लोगो के साथ संपर्क बनेंगे | सोची हुई योजनाओ में आंशिक सफलता मिलेगी | 5 से 7 तारीख के बीच अधिकांश समय शुभ कार्यो में व्यतीत होगा | किसी प्रिय बंधू से व्यर्थ का तनाव हो सकता है | पराक्रम एवं उत्साह से किए गए कार्यो में सफलता मिलेगी | 8 व 9 तारीख को परिश्रम व दौड़धूप अधिक रहेगी | फिर भी निर्वाह योग्य धन की प्राप्ति होगी | सिर दर्द व नेत्र रोग से सावधानी बरते | 10 व 11 तारीख को कारोबार में कई प्रकार के उतार- चढ़ाव व अन्य परेशानियों रहेगी | स्थान परिवर्तन के भी योग है | 12 व 13 तारीख को किसी उच्चाधिकारी से भी संपर्क बढ़ेंगे | छोटे-छोटे कार्य निपटाने से निश्चित ही लाभ होगा, प्रयास जारी रखे | 14 व 15 तारीख को विभिन्न योजनाओ में हानि के सकेंत है | सावधानी बरते | अधिकांश समय व्यसायिक कार्यो में उलझे रहेंगे | 16 से 18 तारीख के मध्य आय के साधनो में अड़चने आएगी | स्वास्थ्य भी ठीक न रहेगा | परिवार में तनाव एवं उत्तेजना बढ़ेगी | आर्थिक उलझनों के कारण परेशानी होगी | 19 व 20 तारीख को पैतृक सम्पति होगी | भाइयो से मनमुटाव हो सकता है | शिक्षा के क्षेत्र में नए संपर्क स्थापित होंगे | 21 से 23 तारीख के बीच पारिवारिक चिंता एवं मन उदासीन रहेगा | किसी विशेष उच्च प्रतिष्ठित मित्र के सहयोग से संतान सम्बन्धी समस्या का हल होने के आसार बढ़ेंगे | 24 व 25 तारीख को बनते कामो में अड़चने आएगी | स्वास्थ्य नर्म तथा आय कम व खर्च अधिक बढ़ेंगे | संतान सुख मिलेगा | 26 व 27 तारीख को विलासादि पदार्थो पर खर्चो की अधिकता रहेगी | धन हानि एवं किसी उच्चाधिकारी से विरोध उत्पन्न होगा | 28 व 29 तारीख को परिवार संबंधी शुभ समाचार मिलने के संकेत है | घर-परिवार में विवाहादि मंगल कार्य होगा | 30 व 31 तारीख को विदेशी संबंधी/ मित्र से संपर्क स्थापित होगा | विदेशी रिश्तेदारों एवं मित्रो का आगमन होगा |

वृश्चिक राशि-( तो ना नी नू ने नो या यी यू)

स्वामी- मंगल

शुभ रत्न- मूंगा |

जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा | मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी | रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा | 1 व 2 तारीख को प्रयास करने पर लाभ के अवसर पहले से बेहतर होंगे | अनेक समस्याओ के समाधान होने के अवसर बढ़ेंगे | 3 व 4 तारीख को परिवार में निकट बंधुओ से मन मुटाव होगा | किसी से धोखा मिलने के योग है | धन हानि होने के भय रहेगा | 5 से 7 तारीख के बीच कैरियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे | अच्छे मित्रो के सहयोग प्राप्त करना लाभदायक रहेगा | परिस्थितियों में सुधार होगा | 8 व 9 तारीख को आकस्मिक धन लाभ होगा | कार्य व्यवसाय में स्थिति कुछ अनुकूल होगी | भाई-बंधुओ का सहयोग प्राप्त होगा | 10 व 11 तारीख को भूमि व वाहनादि का लाभ होगा | संतान संबंधी चिंता और पारिवारिक मतभेद रहेंगे | मन उदासीन रहेगा | 12 व 13 तारीख को किसी महत्वपूर्ण कार्य के सम्पन्न होने के योग है | उन्नति व प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे | शुभ कार्य पर खर्च होगा | 14 व 15 तारीख को किसी गुप्त चिंता के कारण परेशानी भी पैदा होगी | स्त्री एवं परिवार का सुख प्राप्त होगा |अचानक वृथा व्यय होने के योग है | 16 से 18 तारीख के मध्य किसी नए कार्य की योजना बनेगी | निराशा की भावना को त्याग कर कार्य करना शुभ रहेगा | व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे | 19 व 20 तारीख को विरोधियो द्वारा निर्मूल शंकाओ को बढ़ावा देने से कार्यक्षेत्र में परेशानी रहेगी | दाम्पत्य जीवन में मतभेद होंगे | 21 से 23 तारीख के बीच परिवार में संयमपूर्वक व्यवहार न करने से परेशानी व उलझने होंगी | सवारी एवं विलास आदि कार्यो पर खर्च अधिक होगा | 24 व 25 तारीख को निर्वाह योग्य धन लाभ संघर्ष के पश्चात् ही प्राप्त होगा | मांगलिक कार्यो पर धन का व्यय अधिक होगा | 26 व 27 तारीख को पारिवारिक सुख एवं मनोरंजन में वृद्धि होगी | कुछ बिगड़े कार्यो में सफलता मिलेगी | 28 व 29 तारीख को मानसिक तनाव, क्रोध एवं गुप्त परेशानियों का सामना रहेगा | धन का अपव्यय को धन एवं विद्या में उन्नति होगी | स्त्री एवं संतान की ओर से प्रसन्नता प्राप्त होगी | गृहस्थ जीवन में व्यर्थ का तनाव रहेगा |

धनु राशि- ( ये यो भा भी भू धा फा ढा भे)

स्वामी-बृहस्पति

शुभ रत्न- पुखराज|

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा | जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी | शासन सत्ता का सहयोग मिल सकता है | स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरुरत है | 1 व 2 तारीख को मिला-जुला फल प्राप्त होगा | व्यवसाय में उन्नति व लाभ के अवसर प्राप्त होंगे | किसी शुभ कार्य पर खर्च होगा | 3 व 4 तारीख को विलासादि पदार्थो पर भी धन का व्यय अधिक होगा | विघ्नो के बावजूद कोई बिगड़ा कार्य बनेगा | 5 से 7 तारीख के बीच नौकरी में परिवर्तन का विचार भी बनेगा | विदेश संबंधी कैरियर में उन्नति के लिए विशेष परिश्रम एवं पारिवारिक सहयोग आवश्यक रहेगा | 8 व 9 तारीख को आकस्मिक धन लाभ होगा | कार्य व्यवसाय में स्थिति अनुकूल होगी | भाई-बंधुओ का सहयोग प्राप्त होगा | 10 व 11 तारीख को भूमि व वाहनादि का लाभ होगा | संतान संबंधी चिंता और पारिवारिक मतभेद रहेंगे | मन चिन्तित रहेगा | 12 व 13 तारीख को किसी महत्वपूर्ण कार्य के सम्पन्न होने के योग है | उन्नति व प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे | प्रयास जारी रखे | 14 व 15 तारीख को किसी गुप्त चिंता के कारण परेशानी पैदा होगी | विद्या में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे | 16 से 18 तारीख के मध्य मिश्रित प्रभाव होगा | परिवार में शुभ मंगल कार्यो पर धन का व्यय होगा | व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे | संतान के कैरियर संबंधी चिंता रहेगी | 19 व 20 तारीख को मानसिक तनाव तथा व्यवसाय में कुछ परेशानी रहेगी | फिर भी निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे | 21 से 23 तारीख के मध्य विद्या में विद्यार्थियों को विशेष तत्परता से कार्य करना पड़ेगा | नौकरी में विशिष्ट लोगो की सहायता से तरक्की मिलेगी | व्यर्थ के टकराव से बचे | 24 व 25 तारीख को शरीर कष्ट , पेट व लीवर में खराबी और परिवार में मनमुटाव के योग है | स्वास्थ्य ढीला परन्तु धर्मं कर्म में रूचि बढ़ेगी | 26 व 27 तारीख को हालात में सुधार और परिवार में ख़ुशी के अवसर मिलेंगे | उच्च प्रतिष्ठित लोगो से मेल-जोल बढ़ेगा | 28 व 29 तारीख को विरोधियो द्वारा अड़चने पैदा करने से हानि होगी | परन्तु निर्वाह योग्य धन की प्राप्ति होती रहेगी | 30 व 31 तारीख को किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से ही समस्या का समाधान मिलेगा | पारिवारिक सहयोग प्राप्त होने से भी स्थिति सुधरेगी |

मकर राशि- (भो जा जी खी खु खे खो गा गी)

स्वामी-शनि |

शुभ रत्न- नीलम |

शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है | व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा | धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी | सामाजिक और धार्मिक कार्यो में व्यस्तता बढ़ेगी | 1 व 2 तारीख को आर्थिक परेशानियां व घरेलु उलझने बढ़ेगी | निकटस्थ भाई-बन्धुओ से मनमुटाव पैदा होंगे | 3 व 4 तारीख को अनावश्यक दौड़धूप एवं आकस्मिक धन व व्यय में वृद्धि होगी | अत्यधिक परिश्रम करने पर आय के साधन बनेंगे | 5 से 7 तारीख के मध्य मित्रो और स्वजनों से सहयोग प्राप्त होगा | अफसर मेहरबान होंगे | कम्पीटीशन- इंटरव्यू में सफलता प्राप्त होगी | स्त्री व संतान की ओर से ख़ुशी प्राप्त होगी | 8 व 9 तारीख को साहस ओर परिश्रम से कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी | परन्तु वाहन व सम्पति के क्रय को योजना बनेगी | सोच-विचार कर निर्णय लें | 10 व 11 तारीख को पारिवारिक विषयो की ओर ध्यान केंद्रित रहेगा | सम्पति सम्बन्धी दस्तावेज की सुरक्षा आवश्यक होगी | 12 व 13 तारीख को आकस्मात सफर में धन हानि और चोटादि का भय रहेगा | सावधानी बरते | खर्चे भी बहुत रहेंगे | 14 व 15 तारीख को कोर्ट-कचहरी से संबधित मामले निपट जाएगे | शत्रु परास्त होंगे | गृह में ख़ुशी का माहौल रहेगा | 16 से 18 तारीख के बीच निकट बन्धुओ से व्यर्थ का तनाव रहेगा | सिर दर्द व नेत्र रोग से सावधानी बरते | बनते कामो में विघ्न उत्पन्न होंगे | शारीरिक कष्ट भी रहेगा | 19 व 20 तारीख को परिवार में सुखद माहौल होगा परन्तु वैचारिक मतभेद होंगे | नौकरी में परिवर्तन व स्थान परिवर्तन भी हो सकता है | 21 से 23 तारीख के मध्य किसी उपलब्धि के सम्बन्ध में बेचैनी रहेगी | स्वास्थ्य चिंता और निकट बन्धुओ से सहयोग में कमी होगी | अपने भी परायो जैसा व्यवहार करेंगे | 24 व 25 तारीख को उद्योग धंधे की स्थिति में सुधार होगा | धन लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे | मन हर्षित रहेगा | 26 व 27 तारीख को परिवार में शुभ चिंतको के व्यवहार व विचारो से माहौल में परिवर्तन होगा | मित्रो का भी सहयोग मिलेगा | 28 व 29 तारीख को विलासादि कार्यो पर धन का व्यय होगा | स्त्री एवं संतान की ओर से प्रसन्नता प्राप्त होगी | 30 व 31 तारीख को गृहस्थ जीवन में व्यर्थ का तनाव रहेगा | किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी | प्रभुभक्ति में मन लगाए |

कुम्भ राशि- (गू गे गो सा सी सू से सो दा)

स्वामी – शनि

शुभ रत्न – नीलम |

चल या अचल सपत्ति की दिशा में सफलता मिलेगी | मूल्यवान वस्तु को प्राप्त करने में सफल होंगे | पुरुषार्थ सार्थक होगा | फिर भी सतर्क रहने की आवश्यकता है | 1 व 2 तारीख को रुकावटों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि एवं आय के साधन बढ़ेंगे | व्यावसायिक व्यस्तताए बढ़ेगी | 3 व 4 तारीख को माता-पिता का विशेष सहयोग लाभकारी होगा | धार्मिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी | 5 से 7 तारीख के बीच विदेशी कार्यो में प्रगति और आयात- निर्यात के कार्यो में लाभ प्राप्त होगा | विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम करने और समय का सदुपयोग करने से ही लाभ होगा | 8 व 9 तारीख को मिश्रित फल प्राप्त होंगे | मानसिक तनाव एवं घरेलु उलझनों के कारण चिंताए अधिक रहेगी | 10 व 11 तारीख को बनते कामो में रुकावटों पैदा होगी | लेकिन कठिन परिश्रम से स्थिति में सुधार होगा | किसी शुभ कार्य पर खर्च होगा | 12 व 13 तारीख को स्वास्थ्य में विकार उत्पन्न होने के योग है | महिलाओ एवं विद्यार्थियों को घरेलु परेशानियों के कारण तनाव रहेगा | 14 व 15 तारीख को स्वास्थ्य का खास ध्यान रखे | गृह में मनमुटाव का वातावरण रहेगा | स्वभाव में क्रोध एवं चिड़चिड़ापन रहेगा | 16 से 18 तारीख के मध्य आय की स्थिति मध्यम रहेगी | परन्तु फिजूल खर्चे बढ़ेंगे | आर्थिक उलझनों के कारण मानसिक तनाव, चिंताए बढ़ेंगी | हालात कुछ बेहतर होंगे | 19 व 20 तारीख को विद्यार्थी वर्ग के लिए चुनौतीपूर्ण समय होगा | विशेष परिश्रम करने पर ही सफलता प्राप्ति के योग बनेंगे | 21 से 23 तारीख के बीच स्त्रियों को घरेलु वातावरण को शांतमय बनाये रहने में ध्यान देना होगा | सोची योजनाओ में आंशिक सफलता मिलेगी | विदेश यात्रा के भी योग है | 24 व 25 तारीख को अत्यधिक परिश्रम एवं संघर्ष के उपरांत धन लाभ के साधन बनेगे | मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | 26 व 27 तारीख को भूमि-जायदाद एवं वाहनादि पर खर्च अधिक व क्रय-विक्रय होने के योग है | व्यवसाय में बनते कामो में अड़चने उत्पन्न होगी | 28 व 29 तारीख को व्यावसायिक क्षेत्रो में अनेक उतार-चढ़ाव का सामना रहेगा | किसी श्रेष्ठ व्यक्ति से सम्पर्क होगा | 30 व 31 तारीख को विशेष अवसरों और उत्सवों पर आना-जाना होगा | जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी |

मीन राशि-(दी दू थ झ ञ दे दो चा ची)

स्वामी-वृहस्पति |

शुभ रत्न- पुखराज|

बुद्धि कौशल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा | व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी | धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी | शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में सफलता मिलेगी | 1 व 2 तारीख को व्यवसाय की दृष्टि से समय शुभ रहेगा | भाग्य से धन प्राप्ति और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | 3 व 4 तारीख को विघ्न-बाधाओं के बावजूद धन प्राप्ति के अकसर प्राप्त होंगे | पारिवारिक जीवन में वातावरण सुखद रहेगा | 5 से 7 तारीख के बीच विद्यार्थियों को आशानुकूल सफलता के लिए परिश्रम एवं प्रयास करना पड़ेगा | स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरते | अधिकांश समय शुभ कार्यो में व्यतीत होगा | 8 व 9 तारीख को किसी नवीन कार्य की योजना बनेगी | किसी प्रियजन की सहायता से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी | 10 व 11 तारीख को जीवन यापन सुविधा सम्पन्न रहेगा | व्यस्तताएं बढ़ेगी | पारिवारिक सुखो में वृद्धि होगी | 12 व 13 तारीख को स्वास्थ्य में अचानक खराबी और गुप्त रोग की संभावना रहेगी | आशाओ में किंचित सफलता प्राप्त होगी |14 व 15 तारीख को धन लाभ व उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे | नवीन कार्य को कार्यरूप देने का प्रयास लाभकारी रहेगा | 16 से 18 तारीख के बीच किसी शुभ कार्य पर खर्च होगा | सोची योजनाओ में आंशिक सफलता प्राप्त होगी | मानसिक तनाव व उलझनों के बावजूद धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे | 19 व 20 तारीख को विदेशी कार्यो में प्रगति होगी | पारिवारिक परेशानी का सामना रहेगा | सवारी आदि सुख साधनो पर खर्च होगा | 21 से 23 तारीख के मध्य समय अनुकूल है | परिश्रम करने से सफलता साथ देगी | यद्यपि व्यवसाय और नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे | 24 व 25 तारीख को कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले निपट जायेंगे | कुछ बिगड़े कार्य बनेंगे | धन व पदोन्नति के योग है | 26 व 27 तारीख को आलस्य में वृद्धि, स्वास्थ्य में खराबी और व्यर्थ के कामो में अधिक धन व समय नष्ट होगा | 28 व 29 तारीख को महत्वपूर्ण कार्यो में बाधाओं और संघर्ष का सामना होगा | आकस्मिक खर्च भी बहुत बढ़ेंगे | 30 व 31 तारीख को परिश्रम से किए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे | रोजगार के लिए दौड़धूप अधिक रहेगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *